CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RCB vs Mumbai Indians : रायपुर में भुवनेश्वर की आंधी में मुंबई का सूर्य अस्त, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर

RCB vs Mumbai Indians : रायपुर में भुवनेश्वर की आंधी में मुंबई का सूर्य अस्त, प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share
RCB vs Mumbai Indians
RCB vs Mumbai Indians

सीजी भास्कर, 11 मई : मुंबई इंडियंस (RCB vs Mumbai Indians) का इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई को आखिरी गेंद तक चले संघर्ष में 2 विकेट से हरा दिया। मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 20वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला, जब भुवनेश्वर कुमार ने दबाव के बीच शानदार छक्का जड़कर मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया।

बेंगलुरु (RCB vs Mumbai Indians) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी और उसके 7 विकेट गिर चुके थे। मुंबई की ओर से गेंदबाजी कर रहे राज बावा ने ओवर की तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को आउट कर मुकाबले में मुंबई की पकड़ मजबूत कर दी। उस समय आरसीबी को जीत के लिए 3 गेंदों में 9 रन चाहिए थे और मुंबई की जीत लगभग तय मानी जा रही थी।

लेकिन इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने चौथी गेंद पर लंबा छक्का जड़कर मुकाबले में फिर जान डाल दी। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक रसिख सलाम को दे दी। अब आखिरी गेंद पर बेंगलुरु को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे।

आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने सामने की ओर शॉट खेला और पहला रन तेजी से पूरा किया। इसके बाद टीम ने दूसरा रन लेने का जोखिम उठाया। विकेटकीपर रयान रिकल्टन ने तेजी से गिल्लियां बिखेरीं और मामला तीसरे अंपायर तक पहुंच गया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों की सांसें थम गईं। रिप्ले में देखा गया कि गिल्लियां गिरने से ठीक पहले रसिख सलाम क्रीज के अंदर पहुंच चुके थे। इसके साथ ही बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस का सफर लगभग समाप्त हो गया है।

WHAT ON EARTH HAVE WE JUST WITNESSED! 🤯

Bhuvneshwar Kumar & Rasikh Dar, take a bow ❤️

Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets pic.twitter.com/tqkuPMEsHR

— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026

भुवनेश्वर ने 4 विकेट झटके

टीम इंडिया से बाहर चल रहे 38 साल के भुवनेश्वर कुमार ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई (RCB vs Mumbai Indians) की पारी का सूर्यास्त कर दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 23 रन देकर 4 विकेट झटके। रियान रिकेंटन, रोहित शर्मा, कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। भुवी ने कप्तान सूर्या को खाता तक नहीं खोलने दिया। जबकि अर्धशतक लगाकर मुंबई को बड़े स्कोर की ले जा रहे तिलक वर्मा को क्लिन बोल्ड कर मुंबई की पारी को 166 रनों में रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

A gentle reminder that true greatness is built on discipline 🫡

🎥 Bhuvneshwar Kumar with words of wisdom 🗣️#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets | @BhuviOfficial pic.twitter.com/6J1N6iT5SW

— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
IPL 2026 : रायपुर में बड़े मुकाबले पर मौसम की नजर, तेज बारिश ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें
Rohan Bopanna Retirement 2025 : 45 की उम्र में रैकेट को कहा अलविदा, रोहन बोपन्ना ने लिखा – “एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…”
अटल जयंती पर राज्य स्तरीय रोड रेस भिलाई में 2 हजार लोगों ने लगाई फुर्तीली दौड़, विजेताओं ने जीता 5 लाख 6 हजार रूपये का कैश पुरस्कार, 10 किमी में दुर्ग के आशुतोष, 8 किमी रेस में रूक्मणी पहले स्थान पर
IND vs NZ : टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, 4 खिलाड़ी बाहर; शुभमन गिल की कप्तानी में पहली परीक्षा
Anvay Dravid Selected in India U-19 Team : राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय श्रीलंका दौरे पर पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?