CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share

Student struck by lightningसीजी भास्कर, 14 मई। भिलाई में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना पुरैना इलाके की है, जहां युवक अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। (Student struck by lightning) अचानक मौसम बदलने के दौरान तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

Contents
  • बारिश शुरू होते ही मैदान से लौट रहे थे बच्चे : Student struck by lightning
  • Student struck by lightning : दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने अपील

बारिश शुरू होते ही मैदान से लौट रहे थे बच्चे : Student struck by lightning

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और सभी खिलाड़ी वापस लौटने लगे। तभी अचानक तेज बिजली कड़की और शक्ति बिश्नोई उसकी चपेट में आ गया।

 

 

घटना के बाद दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

Student struck by lightning : दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन और दोस्त शक्ति को बी.एम. शाह अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शक्ति बिश्नोई 12वीं कक्षा का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने अपील

विशेषज्ञों ने खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। बारिश शुरू होते ही सुरक्षित भवन या घर के अंदर चले जाने की अपील की गई है।

इसके अलावा बिजली उपकरणों, खुले तारों और पानी भरे इलाकों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। यदि कोई व्यक्ति खुले क्षेत्र में फंस जाए तो जमीन पर पूरी तरह लेटने के बजाय दोनों पैर साथ रखकर नीचे झुकने की सलाह दी गई है।

दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Big Breaking : हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 🔵 9 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म 🟢 कार्यक्रम शेड्यूल की तारीखें तय, पढ़िए पूरी खबर….
साकेत नगर में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति
Raigarh Road Accident : ट्रक और डंपर की चपेट में आए बाइक सवार, 3 युवकों की मौत
Severe heat wreaks havoc in Chhattisgarh : 45.5 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Dispute
Land Dispute : जमीन विवाद में नेता समेत 5 पर FIR, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस पर उठाए सवाल

दुर्ग में जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला…

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?