CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में पेट्रोल-डीजल संकट: BPCL के 95% पंप ड्राई

सरगुजा में पेट्रोल-डीजल संकट: BPCL के 95% पंप ड्राई

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से सप्लाई बाधित होने के कारण बीपीसीएल के लगभग 95% पेट्रोल पंप बुधवार तक ड्राई हो गए हैं। वहीं इंडियन ऑयल और एचपीसीएल ने भी सप्लाई लगभग रोक दी है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। बसों और ट्रकों को भी सीमित मात्रा में डीजल दिया जा रहा है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है।

पखवाड़े भर से चल रहा संकट, अब हुआ गहरा
दरअसल, पिछले करीब एक पखवाड़े से पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बनी हुई थी, लेकिन बीते दो दिनों में यह संकट और गहरा गया है। अंबिकापुर के बनारस चौक स्थित अंबिका पेट्रोल पंप जैसे बड़े और व्यस्त पंप भी इस संकट की चपेट में आ गए हैं।

सप्लाई पर लिमिट, कई पंप हुए ड्राई
सरगुजा संभाग में पेट्रोलियम कंपनियों ने जनवरी और फरवरी की खपत के आधार पर सप्लाई की सीमा तय कर दी है, हालांकि यह आदेश लिखित में नहीं है। बीपीसीएल के करीब 80 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश ड्राई हो चुके हैं। वहीं इंडियन ऑयल के लगभग 150 और एचपीसीएल के करीब 120 पंपों पर भी लिमिट लागू होने से कई पंप खाली हो गए हैं और बाकी भी खाली होने की कगार पर हैं।

ऑर्डर पोर्टल लॉक, संकट और बढ़ने की आशंका
स्थिति को और गंभीर बनाते हुए कंपनियों ने पेट्रोल पंपों के ऑर्डर पोर्टल को भी लॉक कर दिया है। ऐसे में आने वाले दो दिनों में ईंधन संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

एसोसिएशन ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सरगुजा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत हस्तक्षेप करने और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बहाल कराने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि तीनों प्रमुख कंपनियों ने सप्लाई रोक दी है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

बढ़ी मांग, लेकिन सीमित वितरण
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के अनुसार, कंपनियों ने पुराने महीनों के आंकड़ों के आधार पर लिमिट तय की है, जबकि वर्तमान में शादी और खेती के कारण ईंधन की मांग बढ़ी हुई है। ट्रकों और बसों को 200 लीटर से ज्यादा डीजल देने पर पंप संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है और सप्लाई रोकी जा रही है।

कोयला उत्पादन और परिवहन पर असर
जहां-जहां पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, वहां लंबी कतारें लग रही हैं। ईंधन की कमी का सीधा असर कोयला उत्पादन, परिवहन और खेती पर पड़ रहा है। डीजल की कमी के कारण खदानों में काम प्रभावित हो रहा है, क्योंकि मशीनों में बड़े पैमाने पर डीजल का उपयोग होता है। वहीं ट्रेलर और ट्रक भी सीमित ईंधन के कारण खड़े हो रहे हैं।

कंज्यूमर पंप बंद, बढ़ी परेशानी
पहले खनन कंपनियां और ट्रांसपोर्टर कंज्यूमर पंप से सस्ता डीजल लेते थे, लेकिन अब सरकार द्वारा इसकी कीमत बढ़ाकर 132 रुपए प्रति लीटर करने से ये पंप बंद हो गए हैं। इससे सामान्य पेट्रोल पंपों पर दबाव और बढ़ गया है।

घाटे के चलते कंपनियों ने घटाई सप्लाई
डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री में घाटा हो रहा है। अनुमान के अनुसार, डीजल पर करीब 35 रुपए और पेट्रोल पर 18 से 20 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसी कारण कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है और जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां भी सीमित मात्रा में ही वितरण किया जा रहा है।

Balodabazar Wildlife Cleanliness Drive : पर्यावरण बचाने की ऐतिहासिक पहल, तुरतुरिया धाम को बना प्लास्टिक फ्री जोन
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट..
भिलाई MLA देवेंद्र यादव के नवनियुक्त प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
Agar Medium Reservoir Project : आगर नदी पर बनेगा बड़ा जलाशय! सर्वे के लिए सरकार ने खोला खजाना
ट्रक की ठोकर से नंदिनी रोड का स्वागत द्वार क्षतिग्रस्त, ट्रक पलटा, निगम के सफाई दरोगा ने लिखाई रपट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?