CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के स्मृति नगर पुलिस चौकी में बवाल, भीड़ धकेलने लहराई लाठी तो शुरू हुआ पथराव, कुछ लोगों को आई चोट

भिलाई के स्मृति नगर पुलिस चौकी में बवाल, भीड़ धकेलने लहराई लाठी तो शुरू हुआ पथराव, कुछ लोगों को आई चोट

By Newsdesk Admin
21/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। दुर्ग जिले के भिलाई में स्मृति नगर चौकी में कल रात जमकर बवाल हुआ। दो से ढाई सौ लोग चौकी के सामने प्रदर्शन करने लगे। सभी का आरोप था कि पुलिस ने पकड़े गए एक युवक से मारपीट की तभी उसकी तबियत बिगड़ी है। युवक फिलहाल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती है।

आपको बता दें कि स्मृति नगर पुलिस ने डेरा बस्ती फ़रीद नगर सुपेला निवासी आरोपी पिंटू नेताम (19 वर्ष) को 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया था। छीना झपटी और मारपीट के मामले में 16 अक्टूबर को हुई एक एफआईआर के तहत पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ़्तार किया था जिसमें पिंटू नेताम भी शामिल था। आरोपी पिंटू नगर निगम में सफ़ाई कर्मी है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिंटू से हुई मारपीट से उसकी तबियत बिगड़ी और उसे मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिंटू कोमा में चले गया है।

दरअसल लूट के मामले में फरीद नगर स्थित बस्ती से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दुर्ग सेंट्रल जेल में आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे रायपुर मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जैसे ही आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने चौकी का घेराव कर दिया। उनकी माने तो आरोपी पिंटू नेताम को पुलिसकर्मियों ने पीटा है।

कल रात प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चौकी प्रभारी वंदिता से धक्का मुक्की कर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी से लाठी छीनने का प्रयास भी किया। मामला बेकाबू होने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग और आक्रोशित हो गए। इस बीच सामने से किसी ने पत्थर फेंका जो भीड़ और पुलिसकर्मियों को लगा है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को लूट की एक घटना हुई थी। स्मृति नगर चौकी में लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में डेरा बस्ती निवासी पिंटू नेताम को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट का मोबाइल और नगद रकम जब्त किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।

https://www.facebook.com/share/v/18CXaT42Zj/?mibextid=oFDknk

इसके बाद पुलिस वालों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजन और बस्ती के सैकड़ों लोगों ने बुधवार रात को चौकी का घेराव कर दिया। नशे में थाने के बाहर हंगामा करते रहे। मना करने और काफी समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस को लाठी लहरा उन्हें खदेड़ना पड़ा। इस दौरान तीन थानों के टीआई और बड़ी संख्या में पुलिस बल के मौजूद रहने के बाद भी डेरा बस्ती के लोग पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे।

पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बारे में सेंट्रल जेल प्रबंधन जानकारी देगा लेकिन परिजन पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाकर विरोध करते रहे। बातचीत के दौरान लोग ⁠पुलिस से झूमाझटकी करने लगे। पुलिस ने भीड़ को धकेलने हल्का बल का प्रयोग किया तो भीड़ से किसी ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी जिससे कई लोगों को चोट आई है, एक पुलिस कर्मी के हाथ में भी चोट लगी। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, भिलाई नगर थाना प्रभारी मौक़े पर पहुंच लोगों को समझाइश देते रहे। हालांकि भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश ने आरोपी से मारपीट के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि भीड़ को काबू के लिए बल प्रयोग और पत्थरबाज़ी नहीं हुई है।

कोरबा में भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी, VIDEO वायरल:अधूरी फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल; स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video
सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की ठोकर से स्कूटी समेत गिरा रायपुर का युवक, हाईवा ने रौंदा, मौत
गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?