CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बलौदा बाजार : 48 घंटे में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, काजल को हटाने दो महीने पहले की गई थी प्लानिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार : 48 घंटे में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, काजल को हटाने दो महीने पहले की गई थी प्लानिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। बलौदा बाजार जिले में हुए किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा दिया है. इस हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से साढ़े 10 लाख रुपए बरामद किया गया है.बता दें कि ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में महिला की लाश मिली थी. शव के पास से डेढ़ लाख रुपए बरामद किया गया था।

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, पुलिस को 18 नवंबर को ढाबाडीह के बंद पड़े खदान के पानी में एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का खदान से बाहर निकाला. इस दौरान घटना स्थल से 500-500 रुपए की गड्‌डी में कुल डेढ़ लाख रुपए बरामद किया गया था. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी रही. जांच में शव ग्राम जोरा, रायपुर निवासी किन्नर काजल का होना पाया गया, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज थी।

बता दें कि किन्नरों के निवास भवन जोरा रायपुर में सभी किन्नर एक साथ रहते है, जिसमें आरोपी तपस्या किन्नर मुंबई से आकर रह रही है. काजल रायपुर की थी. हत्या की मुख्य आरोपी किन्नरों की प्रमुख बनना चाहती थी, इसके लिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए तपस्या ने उसकी हत्या करवा दी।

मठ प्रमुख बनने की चाहत में आरोपी तपस्या ने निशा श्रीवास के साथ मिलकर काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. सितंबर 2024 में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर ने पैसा इकट्ठा कर कुल 12 लाख रुपये निशा श्रीवास को दिया. योजना में निशा श्रीवास ने अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे से हत्या करने के लिए एक सुपारी किलर को 6 लाख रुपए नगद दिया, किंतु बाद में पता चला कि वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है. इसी बीच काजल की हत्या करने के लिए दो अन्य सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप से सौदा किया गया. इसी बीच घटना दिनांक के 2 दिन पूर्व आरोपी निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ डाबरी स्थित बंद पत्थर खदान को देखने भी आई थी। इसके बाद प्लानिंग के तहत काजल को मौत के घाट उतारा गया।

6th क्लास में फेल होने वाली रुक्मणी ने बिना कोचिंग UPSC में हासिल AIR 2, बनीं IAS अफसर
Electoral Literacy Club : स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
Family Dispute : घर के भीतर हुआ ऐसा विवाद, मां की चली गई जान, बेटा पुलिस की गिरफ्त में
CGST सुपरिंटेंडेंट 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने मारा छापा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज
Surprise School Inspection : 6वीं के बच्चे नहीं बोले पहाड़ा, शिक्षक अनुपस्थित, पूरे स्टाफ का वेतन रोका!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?