CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Conservation : जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर, राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Water Conservation : जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर, राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share
Water Conservation
Water Conservation

सीजी भास्कर, 16 मई। कबीरधाम जिले में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण को लेकर गंभीर चर्चा देखने (Water Conservation) को मिली। राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए केवल सरकारी योजनाएं काफी नहीं होंगी, बल्कि लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। बैठक में जल संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

Contents
  • हर भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर : Water Conservation
  • पेड़ लगाने के साथ संरक्षण पर भी फोकस
  • आधुनिक खेती अपनाने की सलाह
  • स्वास्थ्य सेवाओं की भी हुई समीक्षा
  • योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देश देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है, इसलिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारी की जरूरत है। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी मौजूद रहीं।

हर भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर : Water Conservation

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि वर्षा जल प्रकृति का ऐसा संसाधन है जिसे सही तरीके से सहेजकर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पक्के मकानों और प्रधानमंत्री आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही खेतों में डबरी निर्माण के जरिए वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही।

पेड़ लगाने के साथ संरक्षण पर भी फोकस

बैठक में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। शहरी इलाकों में भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने पर जोर दिया गया।

आधुनिक खेती अपनाने की सलाह

राज्यपाल ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने (Water Conservation) पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन और हाइड्रोपोनिक्स जैसी नई पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ किसानों को प्रशिक्षण देने और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। राज्यपाल ने टीबी मरीजों के इलाज और पोषण आहार की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। महिलाओं में स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने और नियमित स्क्रीनिंग कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मोतियाबिंद मरीजों के मुफ्त इलाज योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

राज्यपाल ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों तक आवास, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं समय पर पहुंचनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर जिले और विकासखंड की अलग पहचान बननी चाहिए और योजनाओं का असर सीधे लोगों के जीवन में दिखाई देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रहेंगी रद्द, 6 ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
Raipur Skywalk Project : अब रात में चढ़ेंगे गर्डर और स्लैब, पीडब्ल्यूडी ने मांगी ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति
भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”
Raipur Police Quarters Danger : बल्लियों पर टिके जर्जर मकान, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Balod Grave Desecration: मासूम की कब्र से छेड़छाड़ ने हिला दिया गांव, कंकाल से सिर गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fewer vehicles in the convoy of CM and ministers : अगले 4 महीने के लिए गाइडलाइन जारी

Chhattisgarh Fewer vehicles in the convoy of CM…

Lawyer Murder
Lawyer Murder : महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

सीजी भास्कर, 16 मई। रायगढ़ जिले में चर्चित…

Bribery Case
Bribery Case : रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी को अदालत से सजा, तीन साल जेल का आदेश

सीजी भास्कर, 16 मई। रिश्वत मामले में अदालत…

Bastar Weather
Bastar Weather : बस्तर में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश के संकेत से बढ़ी राहत की उम्मीद

सीजी भास्कर, 16 मई। बस्तर संभाग में लगातार…

Big success for ‘Drug-Free India’ campaign : पहली बार पकड़ा गया ‘जिहादी ड्रग’

Big success for 'Drug-Free India' campaign

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raipur Cyber Crime: अपरिचित क्लब की पूल पार्टी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

14/09/2025
Raigarh Collector News
छत्तीसगढ़

Raigarh Collector News : डबल केजव्हील ट्रैक्टरों पर कलेक्टर का एक्शन…सड़क पर चलाने से पहले मिलेगी समझाइश…फिर होगी सख्त कार्रवाई…

23/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने मां की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या

29/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Jewellery manager attacked with sword in Raipur : एक करोड़ की लूटकर बदमाश फरार

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?