CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने मां की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने मां की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जुलाई |

Contents
  • मायके आई बेटी से की थी छेड़छाड़, मां ने किया था विरोध
  • वारदात के दिन अकेली देख कर कर दिया हमला
  • आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

मायके आई बेटी से की थी छेड़छाड़, मां ने किया था विरोध

घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवागांव धौंराडांड की है। मृतका रेखा राउत की बेटी कुछ दिनों पहले रथ उत्सव में शामिल होने मायके आई थी। उत्सव के दौरान गांव के ही 21 वर्षीय युवक लुकेश्वर यादव ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब यह बात मां रेखा को पता चली तो उन्होंने लुकेश्वर को फटकारा और उसके परिवार से शिकायत की।

हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी। लेकिन युवक के मन में अपमान और बदले की भावना घर कर गई थी।

वारदात के दिन अकेली देख कर कर दिया हमला

शुक्रवार की शाम रेखा राउत उपरपारा से लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर हमला कर दिया। खून से लथपथ रेखा वहीं गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस को गुमराह करता रहा।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार रविवार देर शाम लुकेश्वर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। सोमवार को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मुर्गा-भात खाने के बाद तीसरी मौत, परिजनों ने जहरीली शराब को बताया वजह…
Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में
रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश
Chhattisgarh Principal Posting : पोस्टिंग के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं, प्राचार्यों पर सख्ती की तैयारी, DPI ने जेडी से मांगी तीन दिन में रिपोर्ट
Bilaspur Nagar Nigam Assembly Clash: पार्षदों का हंगामा, मेयर ने वार्ड वाले मुद्दों पर जवाब दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?