CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TVS Raider 125 Sales  : माडल टीवीएस मोटर ने तोड़े सारे रिकार्ड, बेच डाले 59 लाख वाहन

TVS Raider 125 Sales  : माडल टीवीएस मोटर ने तोड़े सारे रिकार्ड, बेच डाले 59 लाख वाहन

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share
TVS Raider 125 Sales
TVS Raider 125 Sales

सीजी भास्कर, 16 मई : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की प्रमुख कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Raider 125 Sales) के लिए वित्तवर्ष 2026 सिर्फ एक अच्छा साल नहीं रहा, बल्कि रिकार्ड तोड़ने वाला साल साबित हुआ है। कंपनी ने दोपहिया से लेकर तिपहिया और बिजली चालित वाहन (ईवी) श्रेणियों तक लगभग हर मोर्चे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस वित्तवर्ष में कुल 59 लाख वाहनों की बिक्री की है, जबकि कंपनी का कुल राजस्व 47,270 करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ है।

Contents
  • राजस्व में 30 फीसदी का बंपर उछाल
  • मोटरसाइकिल और स्कूटर की बंपर बिक्री
  • बिजली चालित वाहनों में भी चमकी कंपनी
  • टीवीएस रेंडर 125 का बाजार पर कब्जा

राजस्व में 30 फीसदी का बंपर उछाल

टीवीएस मोटर (TVS Raider 125 Sales) ने इस साल राजस्व के पुराने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का कुल राजस्व 47,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है। वित्तवर्ष 2025 में कंपनी ने 36,251 करोड़ रुपये का कुल राजस्व हासिल किया था। वहीं, अगर जनवरी-मार्च 2026 की आखिरी तिमाही की बात करें, तो इस तीन महीने की अवधि में ही कंपनी ने 12,808 करोड़ रुपये का बड़ा राजस्व बटोरा है। इसके साथ ही कंपनी के तिपहिया (थ्री-व्हीलर) व्यापार में भी 63 परसेंट की भारी बढ़त देखी गई है और कंपनी ने इस सेगमेंट में 2.19 लाख वाहन बेचे हैं।

मोटरसाइकिल और स्कूटर की बंपर बिक्री

बीते वित्तवर्ष में कंपनी द्वारा बेचे गए कुल 59 लाख वाहनों में दोपहिया वाहनों का दबदबा रहा। कंपनी ने वित्तवर्ष 2026 में 27.13 लाख मोटरसाइकिलें बेची हैं, जो वित्तवर्ष 2025 की 21.95 लाख यूनिट्स के मुकाबले 24 फीसदी अधिक हैं। इसी तरह स्कूटर श्रेणी में भी कंपनी ने 27 फीसदी की बढ़त हासिल की है। इस दौरान कुल 24.13 लाख स्कूटर्स बेचे गए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 19.04 लाख का था। कंपनी की इस बेहतरीन सफलता में अपाचे सीरीज का बड़ा योगदान रहा है।

बिजली चालित वाहनों में भी चमकी कंपनी

सिर्फ पेट्रोल इंजन ही नहीं, बल्कि बिजली चालित वाहनों (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) के बाजार में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के बिजली चालित वाहनों की बिक्री 33 फीसदी की बढ़त के साथ 3.71 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो वित्तवर्ष 2025 में 2.79 लाख यूनिट्स थी। बाजार में कंपनी की आईक्यूब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मॉडल्स में से एक बनकर उभरी है।

टीवीएस रेंडर 125 का बाजार पर कब्जा

कंपनी की सबसे सफल मोटरसाइकिलों (TVS Raider 125 Sales) में शामिल टीवीएस रेंडर 125 की मांग बाजार में लगातार बनी हुई है। लांचिंग के बाद से अब तक इस बाइक की 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसमें से घरेलू बाजार में 16.21 लाख बाइक बिकी हैं, जबकि 2.86 लाख वाहनों का निर्यात किया गया है। वित्तवर्ष 2022 में कंपनी ने इसकी सिर्फ 76,742 यूनिट्स भारत में बेची थीं, जिसके मुकाबले वर्तमान आंकड़े कंपनी की बड़ी सफलता को दर्शाते हैं।

 

Principal Suspended For Misconduct : अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई…प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा निलंबित…
स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार की आशंका में की सघन जांच…
देखिए विडियो : भिलाई के सेन्ट्रल एवेन्यू पर “दर्द-ए-दिल” की दवा ढूंढ रहे युवकों ने कैसे बिना ड्राइवर दौड़ाई कार, नशे में मदहोश होकर आधी रात करते रहे फोर व्हील स्टंट, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस
IND vs AFG : अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में हलचल, कई बड़े खिलाड़ियों की जगह पर मंडराने लगा खतरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड
Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन (Tanushree Dutta…

CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर 'सुप्रीम' सुनवाई जारी
CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए…

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?