CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mother found in Bhilai ashram after 11 months : बेटी से मिलते ही छलक पड़े आंसू

Mother found in Bhilai ashram after 11 months : बेटी से मिलते ही छलक पड़े आंसू

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share
Mother found in Bhilai ashram after 11 months

सीजी भास्कर, 17 मई। बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक बेटी की 11 महीने लंबी तलाश उस वक्त खत्म हुई, जब उसे सूचना मिली कि उसकी लापता मां छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक आश्रम में सुरक्षित हैं. मां से मिलने पहुंची बेटी उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ी. दोनों का भावुक मिलन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम कर गया I (Mother found in Bhilai ashram after 11 months)

Contents
  • संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मां के लिए की प्रार्थना
  • भिलाई आश्रम में हुआ भावुक मिलन : Mother found in Bhilai ashram after 11 months

11 महीने तक मां को ढूंढती रही बेटी : Mother found in Bhilai ashram after 11 months

भागलपुर निवासी पूजा की मां बबीता देवी जून 2025 में मायके जाने के लिए घर से निकली थीं. उन्होंने परिवार से 10 दिन में लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. मां के अचानक गायब होने के बाद पूजा ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और वृद्धाश्रमों तक में उनकी तलाश की.

उन्होंने जगह-जगह पोस्टर लगाए, पुलिस थानों के चक्कर लगाए और हर संभव कोशिश की, लेकिन मां का कोई सुराग नहीं मिला. धीरे-धीरे परिवार की उम्मीद टूटने लगी, लेकिन पूजा ने हार नहीं मानी.

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मां के लिए की प्रार्थना

मां की तलाश में परेशान पूजा आखिरकार मथुरा-वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में अपनी पीड़ा साझा की. वहां उन्हें विशेष पाठ करने की सलाह दी गई, जिसे उन्होंने लगातार श्रद्धा के साथ किया.

कुछ समय बाद अचानक पुलिस के जरिए सूचना मिली कि उनकी मां भिलाई के एक आश्रम में हैं. यह खबर मिलते ही पूजा बिना रिजर्वेशन ट्रेन से भिलाई के लिए रवाना हो गईं.

भिलाई आश्रम में हुआ भावुक मिलन : Mother found in Bhilai ashram after 11 months

भिलाई पहुंचकर जब पूजा ने अपनी मां को देखा तो वह खुद को रोक नहीं सकीं और उनसे लिपटकर रोने लगीं. मां भी बेटी को देखकर भावुक हो गईं. 11 महीने बाद हुए इस मिलन (Mother found in Bhilai ashram after 11 months)

का दृश्य बेहद भावुक था.

आश्रम के लोगों ने बताया कि बबीता देवी को भटकते हुए पाया गया था. उन्हें अपना पूरा पता याद नहीं था, लेकिन बार-बार ‘जगतपुर बांका’ शब्द बोल रही थीं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस और आश्रम की मदद से परिवार तक सूचना पहुंचाई गई.

पूजा ने आश्रम के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी मां की देखभाल कर उनकी दुनिया वापस लौटा दी. वहीं परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का आशीर्वाद बताया है.

Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस
दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस
CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
बिलासपुर हिंसा में 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सोहेल का कट्टा लहराते वीडियो सामने आया; पुलिस ने हथियार किए बरामद
Mahadev Satta King सौरभ और उप्पल की बढ़ी मुश्किलें, दुबई से छत्तीसगढ़ लाने EOW की तैयारी 🛑 केंद्र सरकार को जाएगा पत्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?