CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा

Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share
Amit Shah Tamarind Center
Amit Shah Tamarind Center

सीजी भास्कर, 18 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ (Amit Shah Tamarind Center) कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया ।

अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है।

समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।

वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी (Amit Shah Tamarind Center) से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था।

अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। सेवा सेतु केंद्र में सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे। इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे। इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी।

अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण (Amit Shah Tamarind Center) पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सु विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!
मोदीजी का बुलावा विधायक रिकेश होंगे आज रात दिल्ली रवाना 🟠 दुर्ग लोकसभा में वैशाली नगर की सबसे बड़ी लीड पर मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह का भी आया न्यौता
Transfer News : नक्सल क्षेत्र में दो दशक तक सेवाएं देने वाले टीआई का तबादला
Cannabis Smuggler Arrest Raipur : तिल्दा-नेवरा में पुलिस की दबिश, मधु मिश्रा के घर से 36 लाख का गांजा, हथियार और नकद बरामद
बिलासपुर में मोहर्रम पर्व पर रहेगी कड़ी सुरक्षा:छठवें दिन इमामबाड़ों का जायजा लेने पहुंचे SSP, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?