सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ के Sarguja जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र के Transport Nagar कदमपारा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं आरोपी पति वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। (Chhattisgarh crime news)
सुबह घर में मिली महिला की लाश
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पति-पत्नी अपने घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह जब घर के भीतर महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू : Chhattisgarh Crime News
सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Husband turned into a beast : वारदात के बाद पति फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh crime news : दो मासूम बच्चों पर टूटा दु:खों का पहाड़
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार बच्चों की हालत देखकर भावुक हो उठे। (husband turned into a beast)



