CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Police Crime Meeting : लंबित मामलों के जल्द निराकरण और अपराध नियंत्रण पर फोकस

Durg Police Crime Meeting : लंबित मामलों के जल्द निराकरण और अपराध नियंत्रण पर फोकस

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

15 दिन में पुराने प्रकरण निपटाने के निर्देश, वारंटियों की सूची होगी सार्वजनिक

Contents
  • स्थायी वारंटियों पर सख्ती, थानों में लगेगी फोटो सूची
  • 15 दिन में पुराने मामलों के निराकरण का लक्ष्य : Durg Police Crime Meeting
  • दुर्घटनाओं में जप्त वाहनों के सुपुर्दनामे पर जोर
  • फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश : Durg Police Crime Meeting
  • प्रशासनिक रिकॉर्ड और एसीआर अपडेट करने के निर्देश

सीजी भास्कर, 20 मई। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। (Durg Police Crime Meeting)

गुंडा-बदमाशों की लगातार निगरानी के निर्देश : Durg Police Crime Meeting

बैठक में निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सतत चेकिंग सुनिश्चित करने कहा गया। बीट प्रभारियों को प्रतिमाह और थाना प्रभारियों को प्रत्येक तीन माह में सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को नियमित रूप से एबी नोटबुक संधारित करने कहा गया।

स्थायी वारंटियों पर सख्ती, थानों में लगेगी फोटो सूची

पुलिस अधिकारियों को स्थायी वारंटियों की तामीली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वारंटियों की सूची एवं फोटो थानों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और थाना व पेट्रोलिंग स्टाफ के संपर्क नंबर आम लोगों तक पहुंचाने कहा गया। वारंटियों की सूचना देने वालों के लिए इनाम योजना का प्रचार-प्रसार करने भी निर्देशित किया गया।

15 दिन में पुराने मामलों के निराकरण का लक्ष्य : Durg Police Crime Meeting

क्राइम मीटिंग में पुराने लंबित आपराधिक प्रकरणों का 15 दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने कहा गया। वहीं सन 2000 से लंबित खात्मा और खारिजी प्रकरणों को न्यायालय से स्वीकृत कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए।

दुर्घटनाओं में जप्त वाहनों के सुपुर्दनामे पर जोर

दुर्घटनाओं में जप्त वाहनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वाहन स्वामियों को सुपुर्दनामे और हिफाजतनामे पर सौंपने की प्रक्रिया तेज करने कहा गया। साथ ही प्रत्येक थाने में मालखाना रिकॉर्ड अपडेट रखने और जप्त माल की जानकारी नियमित रूप से संधारित करने निर्देश दिए गए।

फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश : Durg Police Crime Meeting

बैठक में थाना आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनने और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने तथा विभागीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

प्रशासनिक रिकॉर्ड और एसीआर अपडेट करने के निर्देश

सभी थानों में शासकीय संपत्तियों का रिकॉर्ड अद्यतन रखने, भवनों की वर्तमान स्थिति रजिस्टर में दर्ज करने और सउनि से निरीक्षक स्तर तक अधिकारियों की एसीआर इसी माह ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए।

High Court Employee Case: दोषी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही पर रोक नहीं, हाई कोर्ट का अहम फैसला
Korba Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
CBI Officer Fraud Call: रायपुर की रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट 42 लाख की ठगी का शिकार
भिलाई सड़क डामरीकरण के लिए 78 लाख स्वीकृत, MLA रिकेश ने नगरीय निकाय मंत्री का माना आभार
भूपेश के करीबी केके श्रीवास्तव पर SIT की नजर: 300 करोड़ का लेन-देन, रिमांड पर लिया गया..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?