CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई की कौन है वो गर्लफ्रेंड जो जग्गू को कर रही थी प्रताड़ित, कहती थी पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, तूझे बेइज्जत भी करूंगी, इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में मिले शव को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने कहा – “हमें इंसाफ चाहिए”

भिलाई की कौन है वो गर्लफ्रेंड जो जग्गू को कर रही थी प्रताड़ित, कहती थी पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, तूझे बेइज्जत भी करूंगी, इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में मिले शव को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने कहा – “हमें इंसाफ चाहिए”

By Newsdesk Admin
24/11/2024
Share

भिलाई की कौन है वो गर्लफ्रेंड जो जग्गू को कर रही थी प्रताड़ित, कहती थी पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, तूझे बेइज्जत भी करूंगी, इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में मिले शव को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने कहा – “हमें इंसाफ चाहिए”

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। कल गोंदिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट के भीतर फंदे में लटकती भिलाई के युवक जगबंधु की मौत के मामले में अनेक पेंच फंसे हुए हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले को लेकर कुछ वो बता सकेंगे, साथ ही तफ्तीश को भी बल मिलेगा। शुक्रवार की रात सेक्टर-6 से अपना फोन बंद कर मौसी के लड़के को पकड़ाने वाले जग्गू उर्फ जगबंधू द्वारा अपने दोस्त सन्नी को भेजी गई voice रिकार्डिंग में उसे तीन साल से प्रताड़ित करने की बात कही गई है। अश्विनी, अनिता, मनीषा और सचिन ने प्लानिंग कर उसे प्लानिंग के साथ लगातार प्रताड़ित किया है इसलिए वो खुदकुशी जैसा कदम उठा रहा है। सन्नी के फोन पर आए जग्गू की रिकार्डिंग भी पुलिस तक पहुंची है।

जग्गू ने रिकार्डिंग में बताया है कि अश्विनी नामक लड़की उसे आए दिन धमकी देती थी कि मैं तुम्हारे घर आकर तुम्हारी माँ तुम्हारी बहन के सामने तुमको बेज्जत करूंगी। लगातार ब्लैकमेल भी करती थी। उसने साफ कहा था कि तुम पुलिस में भर्ती होना चाहते हो तो तुमको पुलिस में भी भर्ती ने नहीं दूंगी, तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करवा दूंगी। जग्गू ने कहा है कि तीन साल से मैनेज करते करते वह थक गया है और अब नहीं सह सकता।

जग्गू के परिजनों ने रिकार्डिंग सार्वजनिक करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जग्गू खुदकुशी नहीं कर सकता और अगर किया भी है तो उन लोगों की प्रताड़ना की वजह से जान गई है।


इंटरसिटी के टॉयलेट में भिलाई के युवक जग्गू उर्फ जगबंधु साव द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के पूर्व रिकॉर्ड किए गए वॉइस मैसेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वॉइस मैसेज में मृतक युवक के द्वारा इस आत्मघाती कदम उठाने के लिए चार लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है जिसमें दो युवक एवं दो युक्त का नाम शामिल है। इस वॉइस मैसेज के अनुसार पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।

इस वॉइस मैसेजेस की पुष्टि CG Bhaskar नहीं करता मगर सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वॉइस मैसेज में बहुत ही मार्मिक आवाज में रोते हुए मेल पर्सन किसी सन्नी को संबोधित करते हुए कह रहा है कि उसके पूरे जीवन को अश्वनी, मनीषा, अनीता और सचिन चारों ने मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ बेटे को मां से भाई को बहन से एक परिवार से अलग कर दिया है। उसकी पूरी परेशानी का कारण यह चारों लोग हैं और इन्हीं लोगों के कारण यह आत्मघाती कदम उठा रहा हूं, वायस मैसेज में बताया गया है कि इन चारों के द्वारा उसे अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए प्रताड़ित किया जाता रहा है जबकि पूरे परिवार की एकमात्र उम्मीद व सहारा वह स्वयं है और ये चारों मिलकर उसे अपने परिवार से अलग कर दे रहे हैं। उसके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उसके बिना उसका परिवार नहीं चलेगा। आगे कहा है कि यह आत्मघाती कदम इन चारों के कारण ही उठा रहा हूं और मेरे नहीं रहने के बाद सन्नी तुम इन चारों को जरूर सजा दिलवाना।

आपको बता दें कि प्रेम प्रसंग की चकल्लस में भिलाई की आम्रपाली वनांचल सिटी पीएम आवास में रहने वाले 29 वर्ष के एक युवक को अपनी जान गंवाने मजबूर होना पड़ा। दो दिन पहले वह भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 में दोस्तों के साथ एक शादी में गया युवक जग्गू उर्फ जगबंधु साव घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि जग्गू भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। शुक्रवार को पार्टी के बाद उसने अपने दोस्त को अपना मोबाईल पकड़ाया और एमजीएम स्कूल की ओर से दौड़ कर वहां से निकल गया था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस युवक को तलाश कर ही रही थी कि कल दुर्ग से होकर निकलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की टायलेट से जग्गू को गमछानुमा कपड़े से फंदा बना लटका मृत पाया गया। गोंदिया स्टेशन पर मृतक की जेब से मिले एक कागज में लिखे उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन किया और सूचना दी कि उसका शव गोंदिया की ट्रेन में मिला है। जीआरपी के माध्यम से दुर्ग पुलिस को जानकारी मिली। पीएम के बाद आज जग्गू का अंतिम संस्कार किया गया।

UP Petrol Diesel Price: 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा असर? जानें यहां
Cross-Border Love Story: पाकिस्तानी प्रेमिका से मिलने की जिद में बीकानेर बॉर्डर पहुंचा आंध्र का युवक…
Surajpur Birthday Murder Case : मामी-भांजा रिश्ते में हत्या, जन्मदिन बना खून का बहाना
पत्नी से लड़ाई बाद CM को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ
Dhamtari News : तालाब में नहाने गईं दो मासूम बहन जैसी सहेलियां नहीं लौटीं, गांव में पसरा सन्नाटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?