CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Update : भीषण गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर

Weather Update : भीषण गर्मी के बीच मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : देशभर में लगातार दो तरफा मौसम (Weather Update) देखने को मिल रहे हैं। कई जगहों पर लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान चल रहे हैं, तो कई इलाको में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून और ज्यादा आगे बढ़ सकता है, जिससे कई राज्यों में बारिश ज्यादा देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने भी 17 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Contents
  • दिल्ली-यूपी में गर्मी का कहर
  • बिहार और पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
  • रायपुर शाम 7:30 बजे पारा 42 डिग्री
  • 27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी, लू चलेगी

इस दौरान ही लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में लू का असर बढ़ता हुआ दिखेगा, जिससे तापमान भी प्रभावित होगा। उनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्से शामिल हैं। कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी दर्ज किया जा रहा है।

 

दिल्ली-यूपी में गर्मी का कहर

राजधानी दिल्ली में 25 मई तक लू (Weather Update) का अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हालात बेहद गर्म बने हुए हैं। बांदा, चित्रकूट, कानपुर, उन्नाव और मिर्जापुर समेत कई जिलों में लू का असर जारी रहेगा। पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ जैसे इलाकों में भीषण लू की चेतावनी दी गई है।

बिहार और पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार

बिहार में 25 मई को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, नैनीताल, चंबा और मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।

रायपुर शाम 7:30 बजे पारा 42 डिग्री

छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जेठ की इस भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि दिन की भीषण लू के बाद रातें भी गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। हालत ये है कि जितना तापमान दर्ज हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच, प्रदेश में लगातार चौथे दिन भीषण लू चली।

प्रदूषण और मौसम विश्लेषण साइट एक्यूआई.इन के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रायपुर तो दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंच गई। यहां दोपहर करीब 2 बजे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का सितम ऐसा रहा कि सूर्य ढलने के बाद भी राहत नहीं थी। शाम 7:30 बजे रायपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो सूडान के खार्तूम के बाद दुनिया में दूसरा सर्वाधिक था। इतना तापमान भिलाई और दुर्ग में दर्ज किया गया। दोनों शहर शाम 7:30 बजे दुनिया के 11वें और 18वें सबसे गर्म रहे। महासमुंद का तापमान भी इस दौरान 41 डिग्री रहा।

27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी, लू चलेगी

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। इस दौरान एक-दो जगहों पर लू चलेगी। 27 मई तक दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में तेज गर्मी चली और लू के हालात बने रहे। यह पूरा सप्ताह इसी तरह बीतेगा।

Scorching heat will increase in Chhattisgarh : चार जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Western Disturbance India : फिर करवट लेने जा रहा मौसम, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
मोंथा के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, (Chhattisgarh Weather Alert 2025) जारी — IMD ने दी भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी
Chhattisgarh Cold Wave Update: 3 सिस्टम की हलचल से बदलेगा मौसम, दिन में धूप और रात में कंपकंपी
Cold Wave Chhattisgarh Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी का तीखा वार, अगले 48 घंटे कंपकंपी बढ़ाएंगे, जानिए जिलेवार हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : गरियाबंद में गांजा तस्करी पर बड़ा वार, दो कारों से भारी खेप बरामद

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 23 मई।…

Operation Hunt
Operation Hunt : एक महीने बाद सुलझी करही गोलीकांड की गुत्थी, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

रिपोर्टर - साहिल राज लहरे सीजी भास्कर, 20…

Political tension in Bhilai and Bilaspur : भाजयुमो ने राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला फूंका

सीजी भास्कर, 23 मई। लोकसभा में विपक्ष के…

11-year-old boy dies after snakebite : झाड़फूंक में गंवाया समय

सीजी भास्कर, 23 मई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले…

Rajasthan ganja smugglers arrested in Raipur : बस स्टैंड पर गांजा बेचने पहुंचे, पुलिस द्वारा 4 लाख का माल जब्त

सीजी भास्कर, 23 मई। रायपुर पुलिस ने नशे…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Cold Wave : मैनपाट में जमी ओस ने ली बर्फ की शक्ल, शीतलहर से कांपे लोग, बच्चों की सेहत पर बढ़ी चिंता

28/12/2025
मौसम

La Nina IMD Warning: अगले महीने लौट सकता है ला नीना, देश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

14/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसम

मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: झरने उफान पर, कोरबा में आकाशीय बिजली से 2 की मौत, आज भी अलर्ट जारी..

28/05/2025
Chhattisgarh Weather Alert
मौसम

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?