CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Turmoil in the same family : पानी को लेकर जमकर मारपीट, महिलाओं ने भी चलाईं लाठियां

Turmoil in the same family : पानी को लेकर जमकर मारपीट, महिलाओं ने भी चलाईं लाठियां

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। (turmoil in the same family)

Contents
  • जानिए किसने क्या कहा ?
  • देर रात अस्पताल पहुंची पुलिस : Turmoil in the same family

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके दादा सगे भाई थे। इससे पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है।

उस दौरान भी टंगिया से हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस चौकी में समझौता कराया गया था। हालांकि इस बार पानी को लेकर हुआ विवाद पुरानी रंजिश को फिर से भड़का गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा का है।

पानी भरने पंचायत पहुंचा था परिवार : Turmoil in the same family

जानकारी के मुताबिक गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली बंद थी। बिजली नहीं होने के कारण पानी की समस्या भी बढ़ गई थी। इसी बीच पानी भरने और टंकी की चाबी को लेकर पंचायत में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि एक पक्ष ने पानी की टंकी की चाबी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

जानिए किसने क्या कहा ?

पहले पक्ष की ओर से मोनू यादव ने बताया कि उसका चाचा भैंस चराने खेत गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

मोनू का आरोप है कि सियाराम, रितेश, नकूल और सहदेव ने मिलकर टंगिया और डंडों से हमला किया। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया गया। इस हमले (turmoil in the same family) में उसके हाथ और कंधे में गंभीर चोट आई है। उसने बताया कि उनके पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सियाराम की बेटी ने आरोप लगाया कि बिरबल, भगवती, हरखंड, शिवप्रसाद और चेतन उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। उसने बताया कि गांव में पानी की समस्या के कारण वे पंचायत से चाबी लेकर पानी भरने पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा दिया गया।

विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर हमला कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। परिवार के लोग खेत और खार में थे, वहां जाकर भी हमला किया गया।

देर रात अस्पताल पहुंची पुलिस : Turmoil in the same family

घटना (turmoil in the same family)के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर रात पुलिस घायलों का बयान लेने दुर्ग जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vande Bharat News: फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंका गया पत्थर, एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री
Green Village Gabod : हर घर जल योजना से ‘ग्रीन गांव’ गबोद की बदली तस्वीर
BJP President Election Controversy: ‘Remote Control Politics’ पर कांग्रेस का तीखा हमला
Ohh…My…God….इस शख्स ने Bike में बनाया ऐसा जुगाड़ कि 1 लीटर पेट्रोल के दाम पर जाती है 500 किलोमीटर, और तो और बाईक चार पहिया वाहन की तरह बैक भी होती है, सिस्टम समझने दूर दूर से पहुंच रहे हैं  स्पेशलिस्ट
Health Department Recruitment Bastar: स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर भर्ती, कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Scam
CGPSC Scam : CGPSC घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में…

Deepak Baij Statement : विभाग का नाम बदला तो भड़के बैज, बोले- आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ बंद करे सरकार
Deepak Baij Statement : विभाग का नाम बदला तो भड़के बैज, बोले- आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ बंद करे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार के…

Vaishali Nagar Development : रिकेश सेन के प्रयासों से खुला खजाना, पानी-सड़कों के लिए 24 करोड़ मंजूर
Vaishali Nagar Development : रिकेश सेन के प्रयासों से खुला खजाना, पानी-सड़कों के लिए 24 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा में पेयजल व्यवस्था और सड़कों…

Chhattisgarh Urban Bodies Notice : विकास कार्यों में लापरवाही पर 40 निकायों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम
Chhattisgarh Urban Bodies Notice : विकास कार्यों में लापरवाही पर 40 निकायों को नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों (Chhattisgarh…

Women Safety
Women Safety : रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उतरी मां दुर्गा वाहिनी, गरबा और पंडालों में करेगी गश्त

रायगढ़ में नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?