CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mohammed Shami  : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास… पहली ही गेंद पर झटका विकेट, तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड

Mohammed Shami  : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास… पहली ही गेंद पर झटका विकेट, तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Mohammed Shami 
Mohammed Shami 

सीजी भास्कर, 24 मई : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने के बावजूद शमी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में लगातार अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शमी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक शुरुआती गेंदबाजों में शामिल कर दिया है।

Contents
  • घातक गेंदबाजी कर रहे शमी
  • शानदार प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट कर सबको चौंका दिया। तेज बाउंसर पर बल्लेबाज सही टाइमिंग नहीं कर सके और गेंद सीधे मिडविकेट पर खड़े अर्जुन तेंदुलकर के हाथों में चली गई। इस विकेट के साथ शमी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अब आईपीएल में छह बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम था, जिन्होंने पांच बार यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी ने अब उन्हें पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

टी-20 क्रिकेट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और इंग्लैंड के ल्यूक वुड सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने नौ-नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं डेविड विली आठ बार और ट्रेंट बोल्ट सात बार पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं। अब मोहम्मद शमी भी इस खास सूची में तेजी से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

घातक गेंदबाजी कर रहे शमी

शमी (Mohammed Shami) का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि मैच की पहली गेंद किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में लगातार शुरुआती गेंद पर विकेट निकालना किसी भी तेज गेंदबाज की काबिलियत को दर्शाता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शमी ने पारी की पहली गेंद पर अब तक केवल 40 रन खर्च किए हैं और उनका औसत 6.66 का रहा है। यह आंकड़ा उनकी घातक गेंदबाजी की कहानी खुद बयान करता है।

प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद शमी ने पंजाब किंग्स के खतरनाक बल्लेबाज कूपर कोनोली को भी पवेलियन भेजा। आईपीएल 2026 में अब तक मोहम्मद शमी 13 पारियों में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शानदार प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज

हालांकि इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हाल ही में कहा था कि फिलहाल मोहम्मद शमी का शरीर केवल टी-20 क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन आईपीएल में जिस तरह शमी लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, उसे देखकर अब सवाल उठने लगा है कि आखिर भारतीय टीम उन्हें कब तक नजरअंदाज करेगी।

मोहम्मद शमी की रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और शुरुआती विकेट निकालने की क्षमता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन यह साबित कर रहा है कि अनुभवी गेंदबाज आज भी बड़े मुकाबलों का रुख बदलने का दम रखते हैं।

 

The trouble-maker for top-order batters 👊

🎥 Mohd. Shami on his usual demolition job with the new ball 🔥🔥

Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS | @LucknowIPL pic.twitter.com/qstvgj91AK

— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026

 

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम
Jos Buttler Record : जोस बटलर का कमाल, दुनिया के खास क्लब में शामिल
Dhoni Stumping : धोनी गजब हैं! 43 साल की उम्र में भी चीते-सी फुर्ती, 0.12 सेकेंड में उड़ाईं सूर्या की गिल्लियां, देखें VIDEO
Rohit Sharma : रोहित शर्मा के आगे फेल हो जाती है धोनी की हर चाल! 
Tilak Varma Century : तिलक का ‘अहमदाबाद’ विजय, 45 गेंदों में तूफानी शतक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?