CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Grafted Brinjal Farming : आधुनिक खेती का कमाल! 21 क्विंटल से सीधे 155 क्विंटल पहुंचा उत्पादन, किसान हुआ मालामाल

Grafted Brinjal Farming : आधुनिक खेती का कमाल! 21 क्विंटल से सीधे 155 क्विंटल पहुंचा उत्पादन, किसान हुआ मालामाल

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Grafted Brinjal Farming
Grafted Brinjal Farming

सीजी भास्कर, 24 मई : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती (Grafted Brinjal Farming) पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी साबित हो रही है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौधे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है और उपज 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक प्राप्त होती है। कठिन परिश्रम, आधुनिक कृषि तकनीक और नवाचार के बेहतर समन्वय से किसान किस तरह अपनी आर्थिक स्थिति बदल सकते हैं, इसका जीवंत उदाहरण महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोहारपार के प्रगतिशील किसान नवीन साव ने पेश किया है।

Contents
  • धान की तुलना में पांच गुना से अधिक का शुद्ध लाभ
  • सरायपाली और ओडिशा की मंडियों में भारी मांग
  • विभागीय मार्गदर्शन और तकनीकी जिज्ञासा से मिली सफलता

पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती को अपनाया। आज वे अपनी इस अनूठी पहल से अंचल के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

कृषि में नवाचार की मिसाल - ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे कृषक नवीन

धान की तुलना में पांच गुना से अधिक का शुद्ध लाभ

कृषक नवीन साव ने बताया कि वे पहले अपने खेतों (Grafted Brinjal Farming) में केवल पारंपरिक धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें सीमित आय प्राप्त होती थी। धान की फसल से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 21 क्विंटल उत्पादन और करीब 45 हजार 600 रुपये तक का लाभ मिल पाता था। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की।

उन्होंने अपनी 1.31 हेक्टेयर भूमि पर वैज्ञानिक पद्धति से ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) और मल्चिंग तकनीक का उपयोग किया। आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के कारण उन्हें बंपर पैदावार मिली और प्रति एकड़ लगभग 155 क्विंटल बैंगन का उत्पादन प्राप्त हुआ।

सरायपाली और ओडिशा की मंडियों में भारी मांग

ग्राफ्टेड बैंगन (Grafted Brinjal Farming) की फसल रोपाई के लगभग 45 से 50 दिनों बाद तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। एक पौधे से करीब 50 किलो तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। पारंपरिक खेती की तुलना में इसका मुनाफा लगभग दोगुना तक माना जा रहा है।

कृषि में नवाचार की मिसाल - ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे कृषक नवीन

नवीन साव ने अपने उत्पाद को स्थानीय सरायपाली और पड़ोसी राज्य ओडिशा की प्रमुख मंडियों में लगभग 30 रुपये प्रति किलोग्राम की थोक दर पर विक्रय किया। सभी खर्चों को निकालने के बाद उन्होंने करीब 2 लाख 45 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो धान की खेती की तुलना में पांच गुना से भी अधिक है।

विभागीय मार्गदर्शन और तकनीकी जिज्ञासा से मिली सफलता

नवीन साव अपनी सफलता का श्रेय उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के सतत तकनीकी मार्गदर्शन, शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और आधुनिक कृषि तकनीकों को सीखने की अपनी जिज्ञासा को देते हैं। वे नियमित रूप से कृषि क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों की जानकारी लेते हैं और खेतों में नए प्रयोगों को प्राथमिकता देते हैं।

कृषि में नवाचार की मिसाल - ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे कृषक नवीन

कच्चापाल और बोहारपार सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान अब लगातार उनके फार्म का भ्रमण कर आधुनिक तकनीकों को समझ रहे हैं। नवीन साव की इस आर्थिक सफलता को देखकर अंचल के कई अन्य किसान भी पारंपरिक फसलों को छोड़कर मुनाफे वाली उद्यानिकी फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

 

 

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लगाया घर की जासूसी का आरोप, भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना..
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Balodabazar Violence Case : बलौदाबाजार हिंसा केस में फिर कसा शिकंजा, अमित बघेल और अजय यादव दोबारा गिरफ्तार
Big Break : राजधानी रायपुर में पकड़ाया हाई प्रोफाइल जुआ, देर रात होटल बेबीलोन कैपिटल में पुलिस ने छापा मार पकड़ा और घंटे भर बाद कार्रवाई कर मुचलका पर छोड़ा
Drunken Husband Murder : शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shree Cement Project
Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी

श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में चल रहे…

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India:

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : परिजनों, ग्रामीणों और…

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case :पुलिस प्रशासन से नशे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?