CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NH-130 road accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत

NH-130 road accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा जजगा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर कई मीटर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। (NH-130 road accident)

Contents
  • अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
  • पुलिस जांच में जुटी, नशे की आशंका : NH-130 road accident

मेहमानी से लौटते समय हुआ हादसा : NH-130 road accident

जानकारी के अनुसार मृतक जय सिंह (50) और रामकुमार (60) महुआटिकरा गांव के निवासी थे। दोनों जजगा गांव में मेहमानी करने आए थे और रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक ग्रामीण सड़क से नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन घटनास्थल पर ही बंद हो गया। इसके बावजूद कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, नशे की आशंका : NH-130 road accident

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार शराब के नशे में हो सकते थे। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

कॉन्स्टेबल ने ASI पर 16 गोलियां दागीं…2 हवाई फायर:घर से बिना खाए गुस्से में निकला,रास्ते में फिर गाली दी तो खाली कर दी इंसास
BJP MLA Brother Shot His Son: घटिया भाजपा विधायक के बड़े भाई ने अपने बेटे को मारी गोली-मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
GAIL Project Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव
अस्पताल में आग, तीसरी मंजिल से सीढ़ी से कूदे मरीज, प्रशासन ने किया सील
Raipur Loan Shark History Sheeter : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने पुलिस की याचिका मंजूर की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। जांजगीर चांपा जिले में…

CM Vishnu Deo Jashpur Visit
Coal Levy Case : रामगोपाल अग्रवाल पर EOW का शिकंजा, CM साय बोले—’अपराधी कब तक छिपेगा?’

Chhattisgarh Coal Levy Scam

Toxic Movie Song Controversy : कियारा आडवाणी की फीस और इंटीमेट सीन्स बने चर्चा का विषय

Toxic Movie Song Controversy

Husband Kills Wife Lover : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या की

Husband Kills Wife Lover

Gariaband Murder Case : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gariaband Murder Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?