CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Farm House murder case : दुर्ग में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दो कर्मचारी गिरफ्तार

Durg Farm House murder case : दुर्ग में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दो कर्मचारी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। दुर्ग में फार्म हाउस में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ था, लेकिन पत्नी का पक्ष लेते हुए बाकी कर्मचारियों ने पति की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। (Durg Farm House murder case)

Contents
  • पत्नी को बचाने पहुंचे कर्मचारियों ने की पिटाई
  • पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला : Durg Farm House murder case
  • गिरफ्तारी के बाद भेजे गए जेल

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र ग्राम मोहंदी स्थित खाननाडी के फार्म हाउस का है। यहां सावित्री साहू पिछले करीब सात सालों से काम कर रही थी और वहीं रहती थी। कुछ समय पहले पति नीलकंठ साहू भी उसके साथ रहने लगा था। आसपास के लोगों के अनुसार दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से था विवाद : Durg Farm House murder case

बताया जा रहा है कि नीलकंठ अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। 1 जून की रात करीब 9 बजे नीलकंठ साहू और उसकी पत्नी सावित्री के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान नीलकंठ ने पत्नी के साथ मारपीट की।

पत्नी को बचाने पहुंचे कर्मचारियों ने की पिटाई

मारपीट में पत्नी के सिर में चोट लग गई। पत्नी के साथ हो रही मारपीट देखकर वहां मौजूद फार्म हाउस के कर्मचारी राजेश वर्मा (50) और अमर सिंह (45) आक्रोशित हो गए। आरोप है कि दोनों ने नीलकंठ की पिटाई शुरू कर दी। राजेश वर्मा ने डंडे से हमला किया।

पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला : Durg Farm House murder case

जबकि अमर सिंह ने हाथ-मुक्कों से लगातार मारपीट की। गंभीर चोटें लगने के कारण नीलकंठ की तबीयत बिगड़ गई और अगले दिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी सावित्री ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के बाद भेजे गए जेल

जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

धमतरी में पहली बार युवा उत्सव 2026, 24-25 अप्रैल को इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं और तकनीकी इवेंट
Cold Wave Chhattisgarh : हवा बदलेगी दिशा, 15 जनवरी के बाद फिर कांपाएगी कड़ाके की ठंड
Green Building : ग्रीन बिल्डिंग को 10 प्रतिशत तक मिलेगा मुफ्त एफएआर, ग्रीन रेटिंग सिस्टम किया अनिवार्य
Jashpur Education Development : शिक्षा के मानचित्र पर जशपुर की नई पहचान, दो वर्षों में करोड़ों की सौगात से बदली तस्वीर
शर्मसार करने वाली घटना, मासूम बच्ची के साथ 7 व 8 साल के नाबालिगों ने किया गैंगरेप, मासूम बच्ची की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?