CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी

Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई । रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर बम जैसे पटाखे फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आधी रात को हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Terror due to bombing at home at midnight)

Contents
  • चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस : Terror due to bombing at home at midnight

आधी रात को घर के बाहर हुआ धमाका : Terror due to bombing at home at midnight

पीड़िता रिंकु तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर में परिवार के साथ रहती हैं। 24 मई की रात करीब 1 बजे सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती और उसके साथ तीन अन्य युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंके, जिससे तेज धमाका हुआ और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार धमाके के बाद घर में धुआं भर गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। उस समय घर का गेट बंद होने के कारण आरोपी अंदर नहीं घुस सके।

चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

घटना के दौरान आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को डराने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने जब पुलिस को बुलाने की बात कही, तब सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। धमाके और हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, जिससे पूरे मोहल्ले में डर का माहौल बन गया।

घटनास्थल से पुलिस ने पटाखा बारूद और कागज के अवशेष बरामद किए हैं। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस : Terror due to bombing at home at midnight

कबीर नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Diesel Crisis : डीजल की किल्लत के बीच आखिर क्यों बढ़ने लगी किसानों की बेचैनी, वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
Murder Case : छत्तीसगढ़ में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी
डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में मची भगदड़, एक बुजुर्ग महिला की मौत, श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें-प्रशासन की अपील
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार
Raipur Silver Business: जोधपुर से रायपुर तक चांदी के कारोबार की चमक, प्रिंस सोनी आगे बढ़ा रहे पारिवारिक विरासत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?