CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, DGP द्वारा बनाए गए नियमों में पक्षपात की जताई आशंका, न्यायमूर्ति पांडेय ने संवैधानिक समानता के उल्लंघन पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक, देखिए विडियो

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, DGP द्वारा बनाए गए नियमों में पक्षपात की जताई आशंका, न्यायमूर्ति पांडेय ने संवैधानिक समानता के उल्लंघन पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
26/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा बनाए गए नियमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिनमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को विशेष रियायतें दी गई थीं।

आपको बता दें कि यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय ने डब्ल्यूपीएस नंबर 7593/2024 की सुनवाई के दौरान दिया। यह याचिका बेद राम टंडन ने राज्य शासन के खिलाफ दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रवि कुमार भगत ने दलील दी कि भर्ती प्रक्रिया के नियमों में संशोधन कर केवल पुलिस कर्मियों के बच्चों को फिजिकल टेस्ट के मानकों में छूट दी गई, जो कि संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन है। यह छूट 2007 के भर्ती नियमों की धारा 9(5) के तहत दी गई, जिसमें छाती और ऊंचाई के मानकों को शिथिल किया गया। इस बदलाव को डीजीपी द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को जारी पत्र में सुझाया गया था, जिसे बाद में अवर सचिव ने अनुमोदित कर दिया। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उसके पुत्र ने राजनांदगांव जिले में आरक्षक जनरल ड्यूटी के 143 पदों के लिए आवेदन किया था हालांकि, पुलिस अधिकारियों के बच्चों को दी गई छूट के कारण उसकी उम्मीदवारी प्रभावित हुई है। न्यायमूर्ति पांडेय ने कहा कि इस तरह की विशिष्ट रियायतें अन्य सामान्य उम्मीदवारों के साथ भेदभाव के समान हैं।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार की ओर से पेश डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट शैलजा शुक्ला ने इस मामले में विस्तृत उत्तर प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आगामी आदेश तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी और अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की। यह रोक न केवल भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करती है बल्कि प्रभावित उम्मीदवारों के भविष्य पर भी अनिश्चितता का साया भी डालती है।

Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
Organic Farming : जैविक खेती ने बदली तस्वीर, किसान की आय और सोच दोनों में आया बदलाव
CG में कोरोना से पहली मौत, राजनांदगांव के वृद्ध ने राजधानी अस्पताल में तोड़ा दम, अलर्ट जारी
रायपुर: खेत में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, चाकू से हमले के संकेत, एक दिन से थी लापता..
Census 2027 Digital India : मवेशी परिवहन केस में वाहन मालिक को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुपुर्दगी देने के दिए आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?