CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhoramdeo Corridor : 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर पर सख्त हुए विजय, बोले- गुणवत्ता से समझौता हुआ तो बख्शे नहीं जाएंगे

Bhoramdeo Corridor : 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर पर सख्त हुए विजय, बोले- गुणवत्ता से समझौता हुआ तो बख्शे नहीं जाएंगे

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share
Bhoramdeo Corridor
Bhoramdeo Corridor

सीजी भास्कर, 26 मई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत बन रहे 146 करोड़ रुपए के भोरमदेव कॉरिडोर (Bhoramdeo Corridor) निर्माण कार्य को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री ने Bhoramdeo Temple पहुंचकर पूरे प्रोजेक्ट एरिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों, इंजीनियरों व ठेकेदारों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।

Contents
  • भोरमदेव की पहचान दिखनी चाहिए हर निर्माण में
  • संग्रहालय में दिखेगा भोरमदेव का इतिहास
  • वृक्षारोपण और सुविधाओं पर भी जोर

भोरमदेव मंदिर के इतिहास की झलक दिखे संग्रहालय में - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

भोरमदेव (Bhoramdeo Corridor) स्थित सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक से पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और निर्माण एजेंसियों के साथ मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार, संग्रहालय, सरोवर, मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा डैम क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर हिस्से के ठेकेदार से प्रगति और आगे की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली।

भोरमदेव की पहचान दिखनी चाहिए हर निर्माण में

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह परियोजना आने वाले कई वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, इसलिए हर निर्माण मजबूत, टिकाऊ और मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर (Bhoramdeo Corridor) के प्रवेश द्वार, खंभों और दीवारों में फणी नागवंशी स्थापत्य शैली की स्पष्ट झलक दिखाई देनी चाहिए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से जुड़ सकें। उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार पर स्थापित की जाने वाली नंदी प्रतिमा विशाल और आकर्षक हो, जिससे पूरे परिसर का भव्य स्वरूप उभरकर सामने आए।

संग्रहालय में दिखेगा भोरमदेव का इतिहास

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आदिवासी संग्रहालय के विकास और विस्तार पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में भोरमदेव क्षेत्र की ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं के साथ मंदिर निर्माण की पूरी गाथा को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इस धरोहर की समृद्ध विरासत की जानकारी मिल सके।

वृक्षारोपण और सुविधाओं पर भी जोर

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने लैंडस्केपिंग के अनुरूप छायादार वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए पीपल, बरगद और नीम के पौधों का रोपण जल्द शुरू किया जाए। साथ ही महिला और पुरुष शौचालयों की अलग-अलग और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि हर सोमवार प्रगति की समीक्षा की जाए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो तत्काल जानकारी दी जाए, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

बैठक में पर्यटन विभाग के एमडी विवेक आचार्य, राजीव लोचन महाराज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि, इंजीनियर और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

भोरमदेव कॉरिडोर (Bhoramdeo Corridor) निर्माण कार्य को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संग्रहालय में भोरमदेव मंदिर के इतिहास को प्रदर्शित करने और परिसर में फणी नागवंशी स्थापत्य शैली को उभारने के निर्देश भी दिए गए।

 

Durg Bhilai Traffic Police Action: नशे और नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, सड़कों पर उतरी सख्त पुलिस
Property Tax Evasion Raipur : 40 हजार संपत्तियों के मालिक लापता, नगर निगम को 80 करोड़ का झटका
Illegal Fuel Trade : राजधानी में दो यार्डों पर पुलिस की छापेमारी, 44 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
“रायपुर दक्षिण सीट से मैं ही चुनाव लड़ूंगा” – सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान से सियासी पारा गरमाया, लगने लगी तरह तरह की अटकलें
Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सल डेडलाइन से पहले बड़ा दौरा, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Migratory Bats
Migratory Bats : पाली में चमगादड़ों की मौत से फैली दहशत, मौत की वजह आई सामने

सीजी भास्कर, 26 मई : कोरबा जिले के…

Nano DAP
Nano DAP : यूरिया व डीएपी की कमी से निपटने सरकार ने तैयार की ‘ब्लू प्रिंट’

सीजी भास्कर, 26 मई : पश्चिम एशिया (मिडल…

Bijapur Surgery Success
Bijapur Surgery Success  : पेट दर्द से तड़पते युवक को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, जटिल ऑपरेशन से बची जान

सीजी भास्कर, 26 मई : बीजापुर जिला चिकित्सालय…

Child Rescue Campaign
Child Rescue Campaign : अब सड़कों पर नहीं भटकेगा बचपन, जूनभर चलेगा मेगा रेस्क्यू अभियान, हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा और शिक्षा

सीजी भास्कर, 26 मई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Black Spot Monitoring
Black Spot Monitoring : मौत के ब्लैक स्पॉट पर सरकार का शिकंजा, हादसे रोकने सड़कों पर हाई अलर्ट, 150 जगहों पर दौड़ रही ईवी क्रांति

सीजी भास्कर, 26 मई : प्रदेश में लगातार…

You Might Also Like

El Nino Effect 2026
छत्तीसगढ़

El Nino Effect 2026 : अल नीनो क्या है, मॉनसून की बारिश पर कैसे असर डालता है? जानिए सबकुछ

15/04/2026
Divisional Employment Fair
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गरोजगार

Durg Job Fair : 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए रोजगार मेला, 4 जुलाई को दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प

01/07/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Delhi Flight Service 2026: अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू, हफ्ते में दो दिन मिलेगी सुविधा

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?