CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत मिलने पर राजस्व मंत्री भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘जनता की सेवा के लिए बैठे हो, कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं।’ (Tank Ram Verma inspection)

Contents
  • पटवारी को किया था सस्पेंड
  • अतिक्रमण नहीं हटा तो अफसरों पर कार्रवाई : Tank Ram Verma inspection
  • नायब तहसीलदार पर भड़के थे बृजमोहन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अधिकारी ‘सांप की तरह बैठे’ रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं करते। वहीं, इस सख्ती के बाद अधिकारी तुरंत महिला की शिकायत के समाधान में जुट गए। वहीं अब अधिकारियों को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोस्ट किया कि कथित ‘सुशासन तिहार’ में पूरा मंत्रिमंडल नाटक कर रहा है। अधिकारियों को गाली देकर आप जनता को बहला नहीं सकते। जनता को रिजल्ट चाहिए, रील नहीं।

जानिए क्या है पूरा मामला : Tank Ram Verma inspection

सोमवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय का जायजा लिया और आम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान महिला ने मंत्री को बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी रजिस्ट्री की कॉपी में सुधार कराने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

महिला ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उसके घर का नाम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। रिकॉर्ड सुधार के लिए वह लगातार पटवारी और अधिकारियों के पास जा रही है, लेकिन उसे केवल आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है।

महिला ने यह भी बताया कि उसके ससुर बीमार हैं और कार्यालय आने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद उसे बार-बार दफ्तर बुलाया जा रहा है। महिला की बात सुनकर मंत्री नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

पटवारी को किया था सस्पेंड

हफ्ते भर पहले रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर लगाया गया था। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।

ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए। उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया। शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अफसर को फटकार लगा चुके हैं।

अतिक्रमण नहीं हटा तो अफसरों पर कार्रवाई : Tank Ram Verma inspection

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिन्हांकित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम को लेकर भी कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

नायब तहसीलदार पर भड़के थे बृजमोहन

इससे पहले आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।

फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे।

मुरादाबाद में ISI का ‘कपड़ा व्यापारी’ जासूस गिरफ्तार….! पत्नी का दावा
Garbage Strike Raipur : दिवाली के मौके पर कचरा उठाव ठप्प, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा
Youth Festival Raipur : तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ, 953 छात्र-छात्राएं नृत्य, संगीत में दिखाएंगे हुनर
Raipur Crime News : CMO को 20 मिनट में 55 बार गाली, इंजीनियर को जान से मारने की धमकी; कांग्रेस नेता पर FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत
CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (CJP Protest) के मामले में…

Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच
Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच

सीआरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत (Sukma CRPF SI Death)…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा

हिरासत में मौत की जांच (Shravan Suryavanshi Custodial…

Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल

शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से…

पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर, 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द; वेटिकन का कामकाज जारी रहेगा

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?