CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Bribe VIDEO  : जेल भेजने की धमकी देकर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, एसएसपी ने सस्पेंड कर भेजा घर

Bilaspur Bribe VIDEO  : जेल भेजने की धमकी देकर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, एसएसपी ने सस्पेंड कर भेजा घर

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Bilaspur Bribe VIDEO
Bilaspur Bribe VIDEO

सीजी भास्कर, 27 मई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक VIDEO सोशल मीडिया (Bilaspur Bribe VIDEO) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल VIDEO में सरकंडा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य मारपीट के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। VIDEO सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

Contents
  • SSP ने लिया सख्त एक्शन
  • पुलिस विभाग की छवि पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि मामला (Bilaspur Bribe VIDEO) करीब दो महीने पुराना है, लेकिन VIDEO अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। VIDEO में हेड कांस्टेबल साफ तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि, “तीन-तीन आदमी को 5 हजार में थोड़ी छोड़ूंगा, तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।” VIDEO वायरल होने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की एक घटना की जांच हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य को सौंपी गई थी। आरोप है कि उन्होंने तीन आरोपियों को थाने में बैठाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की गई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के साथ आए एक युवक ने बातचीत का VIDEO अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। अब यही VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह भी चर्चा है कि पुलिसकर्मी ने रिश्वत की रकम ले भी ली थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

SSP ने लिया सख्त एक्शन

वीडियो वायरल होते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच सिविल लाइन सीएसपी को सौंपते हुए सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग में अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शिकायत मिलने पर सीधे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग की छवि पर उठे सवाल

रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के बीच पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर थानों में कार्रवाई के नाम पर इस तरह खुलेआम पैसों की मांग होगी, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद कैसे करेगा। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल पर आगे की बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस
School Education Department Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य और व्याख्याताओं के तबादले, जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां
Chhattisgarh Land Rate : तीन जिलों में बदली जमीन की गाइडलाइन दरें, 4 फरवरी से नया रेट लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?