CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pinarayi Vijayan ED raid : परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Pinarayi Vijayan ED raid : परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। (Pinarayi Vijayan ED raid)

Contents
  • विजयन बोले- ED की रेड से राहुल को संतुष्टि हुई होगी
  • बेटी की कंपनी से जुड़ी रेड, 7 साल पुराना है मामला : Pinarayi Vijayan ED raid

यह विजयन का किराए वाला घर है। रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे।

दोपहर करीब 2 बजे टीम बाहर निकली तो सीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया।

4 शहरों में विजयन के 10 ठिकानों पर रेड : Pinarayi Vijayan ED raid

  • तिरुवनंतपुरम: बेकरी जंक्शन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के किराए के घर पर रेड। यहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं।
  • कन्नूर: पिनारई विजयन का पुश्तैनी घर पर।
  • कोझिकोड: विजयन के दामाद और माकपा विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास के घर पर छापा।
  • अलुवा: CMRL कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस और कंपनी के MD शशिधरन कार्था के घर भी छापा।

विजयन बोले- ED की रेड से राहुल को संतुष्टि हुई होगी

ED की रेड पर पिनाराई विजयन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी।

राहुल गांधी ने यही सवाल पूछा था कि मेरे घर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में विपक्षी नेताओं पर हमेशा से जान-बूझकर हमले करती रही है।

बेटी की कंपनी से जुड़ी रेड, 7 साल पुराना है मामला : Pinarayi Vijayan ED raid

ED ने यह रेड विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में ₹1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी।

ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था।

यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

 

Bhilai News : Happy Public स्कूल में 97 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, देखिए विडियो, स्टूडेंट्स ने कहा – “Thanku विधायकजी”
covid infection : दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य
CG News : शहर से 10 किमी दूर छत्तीसगढ़ के गांव की झाड़ियों में मिला मोर्टार बम, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
‘ऑपरेशन सिंदूर से हड़बड़ाया पाकिस्तान’ रामदास अठावले बोले- ‘अगर शांति चाहिए तो हमारे…’
भिलाई में भाई को बचाने आई बहन को लगा चाकू, तीन दर्शन मंदिर के पीछे की घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह

"रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का वनडे सफर? आखिरी मैच की अटकलों से क्रिकेट जगत में हलचल

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा…

‘रो-को’ ने रचा इतिहास: इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,000 रन की साझेदारी पूरी करने वाली भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बने रोहित-विराट

कार्डिफ। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स…

रिलीज से पहले बदली थलपति विजय की ‘जन नेता’, लीक विवाद के बाद मेकर्स ने जोड़े नए सीन और गाने

थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित और बतौर अभिनेता उनकी…

AI से सुसाइड की बात करेगा बच्चा तो तुरंत मिलेगा अलर्ट, Meta का नया सेफ्टी फीचर पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?