CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lucknow Shooting : दफ्तर पहुंचते ही प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी तीन गोलियों से मचा हड़कंप

Lucknow Shooting : दफ्तर पहुंचते ही प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी तीन गोलियों से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई।  लखनऊ के पीजीआई इलाके में बुधवार दोपहर उस समय अफरा तफरी (Lucknow Shooting) मच गई जब बीच सड़क पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को गोलियों से भून दिया गया। अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग सहम गए और इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुछ ही सेकंड में हमलावर मौके से फरार हो गए।

Contents
  • बाइक से उतरा और बरसाने लगा गोलियां : Lucknow Shooting
  • दफ्तर पहुंचते ही हुआ हमला
  • अस्पताल में जिंदगी की जंग
  • जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सड़क पर खून से लथपथ हालत में कारोबारी को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है।

बाइक से उतरा और बरसाने लगा गोलियां : Lucknow Shooting

यह घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बदमाश बाइक से पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक से उतरकर सीधे प्रॉपर्टी कारोबारी की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने बेहद करीब से लगातार फायरिंग की। बताया जा रहा है कि कारोबारी संदीप सिंह के सिर के पास तीन गोलियां लगी हैं।

दफ्तर पहुंचते ही हुआ हमला

जौनपुर निवासी संदीप सिंह फिलहाल पीजीआई इलाके में किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का काम कर रहे थे। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका दफ्तर भी है। बुधवार दोपहर वह अपने कर्मचारी के साथ कार से दफ्तर पहुंचे थे। कार से उतरने के बाद वह फोन पर बात करते हुए दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे, तभी हमलावर वहां पहुंच गया और फायरिंग कर दी।

अस्पताल में जिंदगी की जंग

घटना के बाद घायल संदीप सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई (Lucknow Shooting) जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई हैं। शुरुआती जांच में निजी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा : कार की ठोकर से बाइक सवार पति पत्नी सहित तीन साल के नाती की मौत
मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉक दिया, कार की डिक्की में छिपाई लाश
भिलाई में भाई को बचाने आई बहन को लगा चाकू, तीन दर्शन मंदिर के पीछे की घटना
Bardiya Jewellers : बरड़िया ज्वेलरी शॉप पर लुटेरों ने बरसाई गोलियां, पिता-बेटी घायल
बिहार में ₹71,000 करोड़ के घोटाले का आरोप! तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon cow smuggling case : महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 5 गौवंश मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 27 मई। राजनांदगांव जिले की बागनदी…

Instagram fraud case : दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी

सीजी भास्कर, 27 मई। राजनांदगांव, इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने…

Hospital Protest : मासूम की मौत के बाद अस्पताल में फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क पर फेंका सामान

सीजी भास्कर, 27 मई। पखांजूर इलाके में बुधवार…

Tendu Leaf Fire : तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक उठीं आग की लपटें, धुएं से घिरा इलाका, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 27 मई। जगदलपुर के सरगीपाल इलाके…

GST Raid : लोहे से भरा वाहन जांच में पकड़ा गया, कागज नहीं दिखाने पर विभाग ने किया जब्त

सीजी भास्कर, 27 मई। तखतपुर इलाके में इन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एडीएम को नहीं मिले स्कूलों में शिक्षक, खुद कराई बच्चों से प्रार्थना

22/04/2025
देश-दुनियामनोरंजन

Bollywood Ideological Clash: एआर रहमान के बयान पर कंगना रनौत का तीखा जवाब, छावा और इमरजेंसी फिर आमने-सामने

18/01/2026
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया है फिल्म का ऑफर

31/03/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यरोजगार

8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! इतनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी

24/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?