CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में जयमाल होते ही दूल्हा खड़ी कार में जा बैठा, अंदेशा होते ही दुल्हन ने शादी से किया इंकार, उल्टे पांव लौटी बारात

शादी में जयमाल होते ही दूल्हा खड़ी कार में जा बैठा, अंदेशा होते ही दुल्हन ने शादी से किया इंकार, उल्टे पांव लौटी बारात

By Newsdesk Admin
27/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। देश भर में शादी के सीजन के बीच एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से आ रही है जहां दुल्हे को शराब का शौक काफी महंगा साबित हुआ है। जैसे ही बारात दुल्हन के घर पहुंची, जयमाल की रस्म होते ही दुल्हा दोस्तों की कार में जाकर बैठा। कुछ मिनटों बाद ही दुल्हे के इस मदिरा प्रेम को घराती और दुल्हन ने भांप लिया, फिर क्या दुल्हन ने बड़ी हिम्मत दिखाई और नतीजा यह हुआ कि दुल्हे को बारात समेत उसी समय वापस लौटना पड़ गया है।

जी हां, यूपी के कानपुर में बर्रा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी है। रिश्तेदारों ने बहुत मनाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। मामला पुलिस के पास पहुंचा लेकिन समाधान नहीं निकला फिर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। अंत में दूल्हा बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर लौट गया।

यह पूरा मामला बर्रा के विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली एक युवक की शादी मंधना की एक युवती से तय हुई थी। शादी 24 नवंबर को होनी थी लड़के पक्ष की शर्त के मुताबिक लड़की वालों ने बर्रा जरौली स्थित वैष्णवी गेस्ट हाउस बुक कराया। धूमधाम से बारात गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाल के बाद सात फेरों की रस्म के लिए तैयारियां चल रही थी तभी दूल्हा चुपके से गेस्ट हाउस के बाहर गाड़ी में पहुंचा और शराब पीने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे के दोस्तों के साथ ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की भी थी और उसने भी एक पैग लगाया।

दुल्हन के भाई ने होने वाले जीजा को जाम लड़ाते हुए देख लिया। उसने यह बात दुल्हन को बता दी, यह सुनकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को शुरुआत में रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। फिर क्या था गेस्ट हाउस में हंगामा मच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। बात थाने तक पहुंच गई। लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने चढ़ावे के लाखों के गहने हड़प लिए हैं। पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। बर्रा थाने के दरोगा राजेश शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। दुल्हन अपने परिवार के साथ मंधना लौट गई और दूल्हे का परिवार भी घर लौट गया है।

Durg Bhilai Liquor Smuggling : 310 पौवा शराब, नकदी और बाइक जब्त, दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
Digital Payments : मोबाइल में सिमटती बचत की दुनिया, आखिर क्यों बदल रही महिलाओं की आर्थिक आदतें
Chhattisgarh Monsoon Return 2025: मानसून की देरी के बाद जल्द लौटेगी, दक्षिण-मध्य इलाकों में हल्की बारिश जारी
Spreading fear about AI is wrong : Jensen Huang ने टेक लीडर्स को दी चेतावनी
महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मारकर दिखाओ… BJP सांसद निशिकांत दुबे की सीधी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

Bilaspur Murder Case : पुलिस ने एक आरोपी…

Dhamtari Congress Protest
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Dhamtari Congress Protest :कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

Udanti Tiger Reserve 
Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Udanti Tiger Reserve : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक…

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?