CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Online Betting Case: IPL फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फेयर प्ले आईडी से चला रहे थे खेल

Bhilai Online Betting Case: IPL फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फेयर प्ले आईडी से चला रहे थे खेल

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share
Bhilai Online Betting Case
Bhilai Online Betting Case

सीजी भास्कर, 1 जून। दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलाने और खिलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। (Bhilai Online Betting Case)

Contents
  • ‘फेयर प्ले’ आईडी से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
  • चार मोबाइल फोन जब्त : Bhilai Online Betting Case
  • छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
Bhilai Online Betting Case
Bhilai Online Betting Case

पुलिस के अनुसार 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैम्प-2 स्थित कसाई मोहल्ला क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल फोन के माध्यम से आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल फाइनल मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छावनी पुलिस ने नहर किनारे कुएं के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। (Bhilai Online Betting Case)

‘फेयर प्ले’ आईडी से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

पूछताछ में आरोपियों की पहचान आतीश गौर (30 वर्ष) और नियाज अहमद (40 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ‘फेयर प्ले’ नामक आईडी और ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलते और खिलाते थे। सट्टे का पूरा हिसाब-किताब व्हाट्सएप के माध्यम से रखा जाता था। लाभ में मिलने वाली राशि को दोनों आपस में बांट लेते थे और लेन-देन के रिकॉर्ड समय-समय पर मोबाइल से डिलीट कर देते थे।

चार मोबाइल फोन जब्त : Bhilai Online Betting Case

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नथिंग कंपनी का स्मार्टफोन, वीवो कंपनी का स्मार्टफोन, मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन, लावा कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

छावनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 12 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Gang rape of tribal girl in Kawardha : छठ्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट
Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग
Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ranitarai Police
Ranitarai Police : शराब तस्कर दबोचा, कॉलेज के पीछे पुलिया के पास कर रहा था ग्राहकों का इंतजार

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…

Shivnath River
Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

के दौरान गहरे पानी में चले जाने से…

RRB NTPC 2026
RRB NTPC 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है।…

Naya Raipur Jungle Safari
Naya Raipur Jungle Safari : नवा रायपुर जंगल सफारी को हर साल 18 करोड़ का घाटा, अब वन्यजीवों को गोद देने की तैयारी

नवा रायपुर की जंगल सफारी लगातार आर्थिक घाटे…

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?