CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Main Exam 2025  : 6 से 9 जून तक होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

CGPSC Main Exam 2025  : 6 से 9 जून तक होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
CGPSC Main Exam 2025
CGPSC Main Exam 2025

सीजी भास्कर, 03 जून : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 (CGPSC Main Exam 2025) के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Contents
  • चार दिनों में होंगे सात प्रश्नपत्र
  • इन पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
  • वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा जारी समय-सारिणी के मुताबिक परीक्षा (CGPSC Main Exam 2025) प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

चार दिनों में होंगे सात प्रश्नपत्र

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2, 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 एवं सामान्य अध्ययन-4 तथा अंतिम दिन 9 जून को सामान्य अध्ययन-5 का प्रश्नपत्र होगा।

इन पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में परीक्षा (CGPSC Main Exam 2025) केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा में शामिल होना होगा।

वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से किसी भी उम्मीदवार को डाक, व्यक्तिगत सूचना या एसएमएस के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा परीक्षा केंद्रों में निर्धारित नियमों के अनुसार उपस्थित होने की अपील की है।

The Chief Minister suddenly arrived at the shop : ‘लखपति दीदी’ से मुलाकात में क्या खास हुआ
Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल
Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम
CG Breaking News : सहकारिता विभाग की भर्ती में विलंब, 9 माह बाद भी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया, नाराज प्रतिभागियों ने कलेक्टर से मांगी देह त्याग करने की अनुमति, कल मंत्री केदार से मिल करेंगे फरियाद
Placement Camp Raigarh : 30 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प, 288 पदों पर सीधी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?