CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM Conference : स्वास्थ्य कर्मियों का होगा बड़ा जुटान, 13 जून को रायपुर में आयोजित होगा महासम्मेलन

NHM Conference : स्वास्थ्य कर्मियों का होगा बड़ा जुटान, 13 जून को रायपुर में आयोजित होगा महासम्मेलन

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
NHM Conference
NHM Conference

सीजी भास्कर, 03 मई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच इन दिनों एक बड़े आयोजन को लेकर उत्साह (NHM Conference) का माहौल है। प्रदेशभर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर जिलों में बैठकों और समन्वय का दौर भी जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मचारियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष महत्व का माना जा रहा है। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवारों के साथ इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Contents
  • 13 जून को होगा महासम्मेलन : NHM Conference
  • मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
  • 18 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे शामिल
  • 21 वर्षों की यात्रा का होगा उल्लेख
  • मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

13 जून को होगा महासम्मेलन : NHM Conference

छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून 2026 को रायपुर स्थित स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सरकार के कई वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

18 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे शामिल

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महासम्मेलन में प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मंत्रालय और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी शामिल रहेंगे।

21 वर्षों की यात्रा का होगा उल्लेख

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल संगठनात्मक बैठक नहीं (NHM Conference) होगा, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की 21 वर्षों की स्वास्थ्य सेवा यात्रा, कर्मचारियों के योगदान और उपलब्धियों को भी रेखांकित करेगा। इस दौरान कर्मचारियों के अनुभव, कार्य और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इसके बाद कर्मचारियों में आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

India Iran Crisis Meeting: पीएम मोदी की आज हाई-लेवल बैठक, CM साय भी होंगे शामिल, बढ़ते वैश्विक तनाव पर मंथन
Health Awareness Campaign : छत्तीसगढ़ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 22 लाख लोगों ने लिया लाभ
सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..
CM की पत्नी कौशल्या साय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर दिया ‘प्रवेश उत्सव’ का तोहफा!
Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?