CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला
Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से परेशान एक किसान अपनी बीमार मां को लेकर कलेक्ट्रेट (Dhamtari News)  पहुंचा। कलेक्टर के सामने अपनी समस्या बताते-बताते बुजुर्ग महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े। बेटे ने अधिकारियों से धान की राशि जल्द दिलाने की गुहार लगाई, ताकि वह अपनी मां का बेहतर इलाज करा सके।

Contents
  • तीन महीने से भुगतान के लिए भटक रहा किसान 
  • 10 किसानों ने मिल को दिया था धान
  • थाने से एसपी कार्यालय तक लगा चुके चक्कर
  • कई किसानों ने बताई अपनी परेशानी

 

Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

 

यह भी पढ़ें…Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

 

तीन महीने से भुगतान के लिए भटक रहा किसान 

मगरलोड क्षेत्र के खैरझिटी निवासी किसान ललितराम कश्यप अपनी गंभीर रूप से बीमार मां जानकी बाई कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। किसान का कहना है कि धान की बिक्री की रकम मिल जाए तो वह अपनी मां को अच्छे अस्पताल में भर्ती करा सकेगा। लेकिन करीब तीन महीने से भुगतान के लिए लगातार चक्कर लगाने के बावजूद राशि नहीं मिली है।कलेक्टर को सामने देखकर बुजुर्ग महिला की आंखों से आंसू निकल पड़े। धान भुगतान की समस्या (Dhamtari News) को लेकर परिवार की आर्थिक परेशानी भी सामने आई।

 

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

 

10 किसानों ने मिल को दिया था धान

किसानों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम खैरझिटी के करीब 10 किसानों ने लोकेश कुमार साहू के माध्यम से चैतराम साहू के नाम से संबंधित मिल को धान दिया था। किसानों के मुताबिक 16 से 22 मई 2026 के बीच धान की बिक्री की गई थी। किसानों का आरोप है कि धान की राशि मिल से चैतराम साहू और लोकेश कुमार साहू को प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया।

 

यह भी पढ़ें…Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

 

कभी चेक तो कभी जल्द भुगतान का आश्वासन

किसानों का कहना है कि राशि मांगने पर उन्हें लगातार अलग-अलग आश्वासन दिए जाते रहे। कभी चेक देने की बात कही गई तो कभी जल्द भुगतान करने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन लंबे समय बाद भी किसानों को उनकी रकम नहीं मिली। लगातार टालमटोल से परेशान किसानों ने पहले मगरलोड थाने में शिकायत की। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें…Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमत 995 रुपए, होम डिलीवरी के साथ 1030 रुपए

 

थाने से एसपी कार्यालय तक लगा चुके चक्कर

किसानों के मुताबिक 5 जुलाई को थाने में चैतराम साहू ने पूरी राशि देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ तो किसान 16 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां भी 24 जुलाई तक भुगतान करने का आश्वासन मिलने की बात किसानों ने कही है।

तय समय तक पैसा नहीं मिलने पर किसान मंगलवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने प्रशासन से उनकी मेहनत की कमाई जल्द दिलाने की मांग की है। धान का भुगतान (Dhamtari News) नहीं मिलने से किसान परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें…CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप

 

 

कई किसानों ने बताई अपनी परेशानी

किसानों में लक्ष्मण साहू, प्रेमचंद साहू, दीपक साहू, चैनसिंह ठाकुर, ललितराम कश्यप, सेखुराम और चेतराम साहू समेत अन्य लोगों ने भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि शिकायतों और लगातार आश्वासन के बावजूद अब तक रकम नहीं मिली है। बीमार मां की हालत और परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए किसान ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर धान की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

 

खबरें और भी हैं…Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा
Surajpur Bribery Case : तहसील कार्यालय का रिश्वतखोर बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण
Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब
Kondagaon Gangrape Case : होली के नाम पर दरिंदगी, गुलाल लगाने पहुंचे चार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UP Election Candidate List 2027
UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

UP Election Candidate List 2027 : बेहट विधानसभा…

Kartik Purnima Celebration
Kartik Purnima Celebration : रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में दीपदान, पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी लोगों की भीड़

Kartik Purnima Celebration : कार्तिक पूर्णिमा पर वनभोज…

Kayaking Canoeing Federation Treasurer
Kayaking Canoeing Federation Treasurer : छत्तीसगढ़ के प्रशांत सिंह रघुवंशी बने नेशनल कायाकिंग-कैनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष

Kayaking Canoeing Federation Treasurer :

Google AI Personalized TV Shows
Google AI Personalized TV Shows : अब TV पर आप खुद होंगे हीरो! Google AI फोटो और आवाज से बनाएगा पर्सनलाइज्ड शो

Google AI Personalized TV Shows : इस तकनीक…

Audi Car Price Hike
Audi Car Price Hike : नए साल से महंगी होंगी Audi की कारें, 1 जनवरी 2027 से 2% तक बढ़ेंगे दाम

Audi Car Price Hike : इस बढ़ोतरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?