CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग

NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए NSUI के विरोध प्रदर्शन पर सियासत गरमा गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। (NSUI protests over NEET paper leak)

Contents
  • वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना : NSUI protests over NEET paper leak
  • ‘क्या लोकतंत्र में आवाज उठाना भी अपराध है?’
  • उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग : NSUI protests over NEET paper leak

सांसद निवास घेराव के दौरान बढ़ा विवाद : NSUI protests over NEET paper leak

जानकारी के अनुसार, NSUI कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद के बंगले से पहले ही बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। हंगामे के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया।

वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं छह से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना : NSUI protests over NEET paper leak

घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि NSUI ने छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।

बैज ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में एक छात्र का सिर फट गया, कई कार्यकर्ताओं के हाथ फ्रैक्चर हुए हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

‘क्या लोकतंत्र में आवाज उठाना भी अपराध है?’

दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी आवाज उठाने का अधिकार नहीं है? क्या भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ आंदोलन करना भी अपराध बन गया है? उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए।

उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग : NSUI protests over NEET paper leak

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में छात्रों और युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलनों पर इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

MCB Water Crisis : कुएं में उतरकर पानी भर रहे ग्रामीण, 300 आबादी वाले नवापारा में गहराया जल संकट
नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती
Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing : नगर-निगम आयुक्त–उपायुक्त सुनवाई में गैरहाजिर, महिला आयोग ने एसपी को दिए तलब के आदेश
Mohla Manpur Tiger Attack : सीमा पार से दहशत, महाराष्ट्र में इंसान, छत्तीसगढ़ में मवेशी का शिकार…मोहला-मानपुर में ‘आदमखोर’ की दस्तक
Chhattisgarh Herbal Industry : हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?