CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Body of woman exhumed on dowry harassment charges : मायके पक्ष बोला- मारपीट कर की हत्या, पति ने बीमारी से मौत बताई

Body of woman exhumed on dowry harassment charges : मायके पक्ष बोला- मारपीट कर की हत्या, पति ने बीमारी से मौत बताई

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादीशुदा महिला की मौत के चार दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। मायके पक्ष ने महिला के पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव का है। (Body of woman exhumed on dowry harassment charges)

Contents
  • मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : Body of woman exhumed on dowry harassment charges

चार दिन बाद कब्र से निकाला गया शव : Body of woman exhumed on dowry harassment charges

जानकारी के मुताबिक विनीता पाटले की करीब पांच दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। पति मुकेश पाटले का कहना है कि महिला पीलिया और खून की कमी से पीड़ित थी। इलाज के दौरान रायपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर शव दफना दिया गया था।

मौत के चार दिन बाद मायके पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई। इसके बाद प्रशासन की निगरानी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम कराया गया। शुरुआत में ससुराल पक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में कार्रवाई पूरी की गई।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति मुकेश आए दिन मारपीट करता था और कई बार उसे घर से निकाल देता था। परिवार वालों का कहना है कि महिला बच्चों के भविष्य को देखते हुए हर बार समझौता कर ससुराल लौट जाती थी।

मृतका की बड़ी मां ने दावा किया कि कुछ समय पहले विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की गई थी। परिजनों के अनुसार मौत के बाद शव को नहलाते समय शरीर पर चोट के निशान दिखे थे और नाक-मुंह से खून भी निकला था। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले शादी समारोह में सामान्य दिख रही महिला की अचानक मौत कैसे हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : Body of woman exhumed on dowry harassment charges

पुलिस ने मामले में फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत बीमारी से हुई या उसके साथ मारपीट की गई थी।

उरगा थाना पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Bijapur Bulldozer Action: बीजापुर में उजड़ते आशियाने, DRG जवान के घर पर भी चला बुलडोजर
Raipur Crime Control: रायपुर में नशा और चाकूबाजी पर कड़ा रुख, पुलिस को जनहित में सख्ती के निर्देश
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू
Soldier Suicide Raipur : चौथी बटालियन में जवान की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Xi Jinping BRICS India Visit : BRICS सम्मेलन से पहले शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस, चीन ने साधी चुप्पी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET UG Counselling
NEET UG Counselling : छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, 15 अक्टूबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश…

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case :  रायपुर में देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत

रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के…

Jeremy Schofield Tattoo
Jeremy Schofield Tattoo :  शरीर के 90% हिस्से पर टैटू, कनाडा के जेरेमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कनाडा के जेरेमी स्कोफील्ड अपने अनोखे शौक की…

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?