CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja and liquor seized in Bhilai : 12 किलो गांजा और 62 पौआ शराब जब्त

Ganja and liquor seized in Bhilai : 12 किलो गांजा और 62 पौआ शराब जब्त

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने बुधवार को नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने देवार पारा बस्ती में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा, शराब और धारदार हथियार बरामद किए। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर छिपाकर रखे गए सामान को जब्त किया गया। (Ganja and liquor seized in Bhilai)

दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि देवार पारा बस्ती में अवैध रूप से गांजा बेचने का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 10 से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

साथ ही गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक रैपर के कई पैकेट भी जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 18 पौआ देसी सोले मसाला और 44 पौआ गोल्डन गोवा शराब सहित कुल 62 पौआ अवैध शराब भी बरामद की। अभियान के दौरान कुछ धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं।

टॉयलेट और मकान की छतों पर रखे थे गांजा : Ganja and liquor seized in Bhilai

अभियान के दौरान पुलिस ने बस्ती के घरों, आसपास के खाली स्थानों और अन्य संदिग्ध जगहों की गहन तलाशी ली। जांच में पता चला कि कुछ लोग मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामान को कबाड़ के बोरों, पुराने, खंडहरनुमा भवनों, मकानों की छतों और टॉयलेट जैसी जगहों पर छिपाकर रखते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग समूह बनाकर पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तलवार समेत अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए। वहीं बस्ती में खड़ी बिना नंबर की कुछ संदिग्ध दोपहिया वाहनों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इन वाहनों के मालिकों और उनके उपयोग के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर : Ganja and liquor seized in Bhilai

अभियान के दौरान पुलिस ने उन स्थानों पर भी कार्रवाई की, जहां नशे के कारोबार की गतिविधियां संचालित होने की सूचना थी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

पुलिस का कहना है कि बरामद गांजा और शराब किसने लाकर छिपाई थी और इसका उपयोग और बिक्री कौन कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। गांजा बरामदगी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

CG Hindi News: इन गांवों की निगरानी करेंगे राज्यपाल रमेन डेका, बनाएंगे ‘आदर्श गांव’ मॉडल, लिए तीन गांव गोद
Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा
Chief Minister Vishnudev Sai visits Bilaspur : जनता से संवाद के साथ करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
BJP ने मंत्रियों को सौंपी 10 नगर निगमों की जिम्मेदारी, संगठन प्रभारी और संयोजकों की भी हुई नियुक्ति, देखिए और 30 लोगों को अहम जिम्मेदारी की सूची
Birthday Party Murder Bhilai : जन्मदिन की खुशियां बनी खून की होली, दोस्तों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?