CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े और संगठित जालसाज गिरोह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Fake appointment letter fraud case)

Contents
  • दलालों को न बख्शें: सीधे पुलिस को दें सूचना, डायल करें 112
  • पूरी तरह पारदर्शी है चयन प्रक्रिया: श्रीवास्तव (Fake appointment letter fraud case)

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बेहद संवेदनशील और प्रतिष्ठित ‘मिशन वात्सल्य योजना’ के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी भर्ती और नकली नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने इस गंभीर धोखाधड़ी पर संज्ञान लेते हुए राज्य के युवाओं के लिए एक हाई-अलर्ट और आधिकारिक चेतावनी जारी की है।

विभागीय सूत्रों और प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से बेरोजगारों को अपना शिकार बना रहा है। अपराधियों द्वारा सीधे तौर पर ‘महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़’ तथा ‘मिशन वात्सल्य’ के फर्जी लेटरहेड, नकली सील और जाली हस्ताक्षरों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को यह पूरी तरह से शासकीय और वैध नौकरी प्रतीत हो।

विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न संविदा पदों को तत्काल भरने का लालच देकर और बिना किसी वैध परीक्षा या आधिकारिक साक्षात्कार के, सीधे ‘बैकडोर एंट्री’ का दावा करते हुए नकली नियुक्ति पत्र थमा दिए जाते हैं और बदले में मोटी रकम वसूली जा रही है। इस खेल में कई अनधिकृत एजेंट और फर्जी कॉलर भी सक्रिय हैं, जो खुद को संचालनालय का बड़ा अधिकारी बताकर सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से युवाओं को झांसे में ले रहे हैं।

भ्रामक विज्ञापनों से बचें, यहां करें सत्यापन : Fake appointment letter fraud case

विभागीय संविदा या नियमित पदों पर भर्ती के संबंध में प्रत्येक चरण की प्रामाणिक कार्यवाही केवल और केवल शासन की अधिकृत वेबसाइटों पर ही अपलोड की जाती है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे किसी अन्य तीसरे पक्ष के दावों पर विश्वास करने के बजाय निरंतर निम्नलिखित सरकारी पोर्टल्स को चेक करते रहें: ww.cgstate.gov.in (छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य राज्य पोर्टल) www.cgwcd.gov.in (महिला एवं बाल विकास विभाग का आधिकारिक पोर्टल)।

दलालों को न बख्शें: सीधे पुलिस को दें सूचना, डायल करें 112

महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभाग ने पुलिस महकमे के साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसी किसी भी ठगी, संदिग्ध गतिविधि, फर्जी कॉल या नकली नियुक्ति पत्र की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, डायल 112 या डायल 100 पर भी इसकी तत्काल सूचना दी जा सकती है।

पूरी तरह पारदर्शी है चयन प्रक्रिया: श्रीवास्तव (Fake appointment letter fraud case)

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि विभाग के अंतर्गत होने वाली सभी नियुक्तियां पूरी तरह से पारदर्शी होती हैं और स्थापित शासकीय नियमों के तहत ही की जाती हैं। किसी भी स्तर पर कोई भी बिचौलिया, अनधिकृत एजेंट या बाहरी व्यक्ति नियुक्ति कराने के लिए अधिकृत नहीं है।

विभाग ने आम जनता और नौकरी की तलाश कर रहे सभी युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अनाधिकृत एजेंट या फर्जी कॉल/पत्रों के झांसे में बिल्कुल न आएं और किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन न करें।

Pawandeep Rajan Health Update: आईसीयू में हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, टीम ने बताया अब कैसी है हालत
आम आदमी पार्टी विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करने के दौरान मिसफायर, लुधियाना वेस्ट MLA की मौत से क्षेत्र में मातम
Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार
Excise Team : आबकारी टीम को बनाया बंधक, मुखबिर पर ग्रामीणों का हमला
Job Placement Camp Sakti : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lormi Double Death Case
Lormi Double Death Case : एक ही घर में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

सीजी भास्कर, 04 जून : मुंगेली जिले के…

झाड़ू की आड़ में गांजा तस्करी, बस से 2 करोड़ का माल जब्त

सूरजपुर। गांजा तस्करी के लिए तस्कर अनोखे-अनोखे तरीके अपनाते…

FIFA World Cup 2026
FIFA World Cup 2026 : तीसरी बार टूटा इटली का सपना, 4 बार की चैंपियन टीम समेत 5 दिग्गज बाहर

सीजी भास्कर, 04 जून :  FIFA World Cup…

Dhamtari Theft Case
Dhamtari Theft Case : चोरी का सोना गलाकर बनाया 10 ग्राम का बिस्किट, सराफा कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 04 जून : धमतरी  जिले के भखारा…

Raigarh Labour Court Action
Raigarh Labour Court Action : सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ पड़ा भारी, 5 उद्योगों पर 5.25 लाख का जुर्माना

सीजी भास्कर, 04 जून : रायगढ़ जिले में श्रमिकों…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

14/05/2026
CG Farmer Registry
छत्तीसगढ़

CG Farmer Registry : पंजीयन अनिवार्य, बिना पंजीयन इनका लाभ नहीं ले सकेंगे छत्तीसगढ़ के किसान

24/03/2025
CM Tour Preparation
छत्तीसगढ़

CM Tour Preparation : कांसाबेल में हलचल तेज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

23/01/2026
SECL Dipka Mine Death
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?