CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress’s attack on Environment Day : रायगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ विभाग का घेराव, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

Congress’s attack on Environment Day : रायगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ विभाग का घेराव, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उद्योगों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और पर्यावरण विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण विभाग का घेराव कर विरोध जताया और दिन को ‘प्रदूषण दिवस’ के रूप में मनाते हुए नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या पर्यावरण विभाग कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने विभाग और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की गई। (Congress’s attack on Environment Day)

Contents
  • पर्यावरण, वायु और जल प्रदूषण को लेकर जताई चिंता : Congress’s attack on Environmy
  • जल स्रोतों के प्रदूषित होने का आरोप
  • प्रदूषण मापक डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग : Congress’s attack on Environmy
  • कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

पर्यावरण, वायु और जल प्रदूषण को लेकर जताई चिंता : Congress’s attack on Environmy

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में वायु, जल और पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले काले धुएं और अन्य गतिविधियों के कारण पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।उनका कहना है कि पेड़-पौधों की पत्तियों से लेकर मकानों की छतों तक धूल और काली परत जम रही है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धूल और धुएं के कारण त्वचा रोग, फेफड़ों की बीमारियां और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

जल स्रोतों के प्रदूषित होने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़े जा रहे अपशिष्ट और गंदे पानी के कारण नदियां, तालाब और अन्य जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहे हैं। इससे पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की जल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

प्रदूषण मापक डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग : Congress’s attack on Environmy

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जिले में संचालित कई उद्योग प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शहर के चारों प्रमुख स्थानों पर प्रदूषण मापक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम जनता को प्रतिदिन प्रदूषण स्तर की जानकारी मिल सके।

कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: 2 महीने में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण बनाओ, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान
BJP alderman appointment row : सम्मेलन के बाहर कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत
Retired IG Appointment Chhattisgarh : दो सेवानिवृत आइजी OSD बने, कानून व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?