CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OMG…..एक teacher के खिलाफ 19 छात्राओं ने की शिकायत, कहा – “Bad Touch और अश्लील बातें करते हैं” हेड मास्टर भी हुए Suspend, दोनों फरार, BEO ने दर्ज कराई FIR, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

OMG…..एक teacher के खिलाफ 19 छात्राओं ने की शिकायत, कहा – “Bad Touch और अश्लील बातें करते हैं” हेड मास्टर भी हुए Suspend, दोनों फरार, BEO ने दर्ज कराई FIR, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

By Newsdesk Admin
01/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। एक शिक्षक पिछले कुछ समय से 19 छात्राओं को गलत तरीके से छू रहा था, वह उनसे अश्लील बातें करता रहा। दस दिन पहले स्कूल में एक टीम ने जब बेड टच और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी तो छात्राओं को अपने अधिकार की जानकारी मिली। उन्होंने जब टीचर की शिकायत हेड मास्टर को दी तो उन्होंने मामले का जिक्र किसी से न करते हुए टीचर को समझाने का आश्वासन दिया लेकिन टीचर की हरकतों में बदलाव न आने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया।

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले सोनगरा मिडिल स्कूल में पदस्थ टीचर का है। उच्च स्तर तक शिकायत होने पर टीचर और हेडमास्टर दोनों के खिलाफ भटगांव थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का केस भी दर्ज किया गया है। सूरजपुर बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल की टीम ने 10 दिन पहले सोनगरा हाईस्कूल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। जिसमें टीम ने बैड टच, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी थी। शिविर के बाद स्कूल की छात्राओं ने अपनी साथ हुई घटना की जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी को भी दी थी। बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने इसकी सूचना सूरजपुर कलेक्टर को दी, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

इस मामले में टीचर सुमन कुमार रवि पर बैड टच करने और अश्लील बातें करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के लिए सूरजुपर कलेक्टर ने प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत, बीईओ प्रतापपुर मन्नु धुर्वे, नायब तहसीलदार जरही सरिता राजवाड़े और जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। टीम को कक्षा 6वीं से 8वीं कक्षाओं की 19 छात्राओं ने जांच टीम को बताया कि टीचर सुमन कुमार लंबे समय से उन्हें गलत तरीके से छूते आ रहे। सीने और कमर को छूकर अश्लील बातें करते थे। छात्राओं की पीठ सहलाते थे। सभी छात्राओं की उम्र 13 से 15 साल है। छात्राओं ने लिखित शिकायत में बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर अनिता बेग को दी तो उन्होंने कहा कि वे टीचर को समझा देंगी। किसी से इसकी चर्चा न करें।

जांच टीम ने छात्राओं के लिखित बयान के साथ जांच प्रतिवेदन कलेक्टर सूरजपुर एस जयवर्धन को पेश किया जिसके बाद टीचर सुमन कुमार रवि और प्रभारी हेडमास्टर अनिता बेग को सस्पेंड कर दिया गया है। हेडमास्टर अनिता बेग पर मामले को दबाने और छात्राओं की शिकायत के बाद भी टीचर को बचाने की कोशिश करने का आरोप है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद प्रतापपुर बीईओ ने शिकायत भटगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमन कुमार रवि (49 वर्ष) और अनिता दोनों के खिलाफ धारा 74, 75, 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है।

Heatwave Impact : भीषण गर्मी से जंगलों में हड़कंप, मोर-पाम सिवेट समेत सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, दृष्टिहीन छात्रों को कराए मां बम्लेश्वरी के दर्शन, CM साय ने की सराहना
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई
ज्वेलर की गोली से बंदर की मौत, साथी बंदरों ने मचाया कोहराम, वन विभाग भी बना निशाना
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

नई दिल्ली, 13 अगस्त : संसद का मानसून…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग
Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित समता कालोनी में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?