CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Charge of social exclusion : गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…

Charge of social exclusion : गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनदादर के कोटवार गांडा जाति के भागीरथी चौहान ने गांव के दबंगों पर जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार, धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक, महासमुंद पुलिस अधीक्षक, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के साथ स्थानीय थाना पुलिस से करते हुए न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है.(Charge of social exclusion)

भागीरथी चौहान ने अपनी शिकायत में बताया है कि जुलाई 2024 में ग्राम पाटनदादर में आयोजित हरी नाम कीर्तन यज्ञ के दौरान गांव के लोग चंदा एकत्र कर रहे थे। उन्होंने भी धार्मिक आयोजन में सहयोग स्वरूप 1000 रुपये नकद एवं पांच किलो चावल देने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि गांव के नरेश साहू, दुर्योधन साहू, हराधन साहू, कृष्ण कुमार नायक, दुष्टि, रंजीत साहू, पुस्तम नायक और प्रमोद साहू ने एकमत होकर उनका सहयोग लेने से इनकार कर दिया।

शिकायत के अनुसार, उक्त लोगों ने उन्हें उनकी जाति को लेकर अपमानित करते हुए कहा कि वे गांडा जाति के निम्न व्यक्ति हैं और उनके द्वारा दिए गए पैसे एवं चावल का उपयोग करने से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा। यही नहीं ‘केवल कोटवार हैं, अपनी औकात में रहें,’ भागीरथी चौहान का कहना है कि जब उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के तहत जातिगत भेदभाव समाप्त हो चुका है, तथा वे भी गांव के अन्य लोगों की तरह धार्मिक आयोजन में सहयोग देना चाहते हैं, तब उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। (Charge of social exclusion)

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने खाप पंचायत जैसी व्यवस्था बनाकर उन्हें, उनके परिवार तथा उनके समाज के लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। गांव में उनके घर आने-जाने, बातचीत करने अथवा मजदूरी करने वालों पर भी दबाव बनाया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे पिछले कई महीनों से थाना सांकरा में लगातार शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

मामले को लेकर भागीरथी चौहान ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे अपनी पत्नी और बच्चों सहित मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति (Charge of social exclusion) में उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और दोषी व्यक्तियों की होगी।

बालकनी में गमले लगाने पर अब हो सकती है कार्रवाई, सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ का तुलसी है यूट्यूबर्स का गांव… 40 से ज्यादा चैनल..
Road Accident Sagar : बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक ही घर के चार की मौत
School Holiday List : शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, 2025-26 में स्कूल-कॉलेज रहेंगे इतने दिन बंद
neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर
Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर

आकाश आनंद को बसपा से बाहर करने का…

Risali Mayor Reservation : रिसाली में SC महिला के लिए महापौर पद आरक्षित, 40 वार्डों का भी तय हुआ समीकरण
Risali Mayor Reservation : रिसाली में SC महिला के लिए महापौर पद आरक्षित, 40 वार्डों का भी तय हुआ समीकरण

महापौर पद का आरक्षण (Risali Mayor Reservation) अनुसूचित…

Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग…

Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत

बारिश के मौसम में घर के अंदर भी…

Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय
Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय

नवंबर 2026 की ओपन स्कूल परीक्षा (Open School…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?