CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanjay Singh Workers Conference : जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो पीछे मत हटना: संजय सिंह

Sanjay Singh Workers Conference : जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो पीछे मत हटना: संजय सिंह

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जेल जाना पड़े तो उससे भी डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को उठाना होना चाहिए। (Sanjay Singh Workers Conference)

Contents
  • “अब तीसरे विकल्प की तलाश में जनता”
  • धरने पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों से मिले : Sanjay Singh Workers Conference
  • प्रदेश नेतृत्व भी रहा मौजूद

राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में “डबल इंजन नहीं, गड़बड़ इंजन की सरकार” चल रही है। प्रदेश की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था से परेशान है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना : Sanjay Singh Workers Conference

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की है। छत्तीसगढ़ के जंगल और प्राकृतिक संसाधन बड़े उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल तैयार किया है। वर्ल्ड क्लास स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक इसकी मिसाल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।

“अब तीसरे विकल्प की तलाश में जनता”

संजय सिंह ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से निराश हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी संगठन विस्तार पर फोकस करेगी और प्रदेश में मजबूत ताकत बनकर उभरेगी।

धरने पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों से मिले : Sanjay Singh Workers Conference

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद संजय सिंह माना-तूता स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां पिछले लंबे समय से D.Ed अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और उनके समर्थन में खड़े होने का भरोसा दिया।

संजय सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी गर्मी, बारिश और कठिन परिस्थितियों में लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से 5 से 10 सदस्यों की टीम बनाकर सरकार से चर्चा करने की सलाह दी और कहा कि जरूरत पड़ी तो वे स्वयं भी इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व भी रहा मौजूद

सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सह-प्रभारी सौरभ झा और समर कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, देवलाल नरेटी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Doctors set an example in Bilaspur : कटी श्वासनली की जटिल सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन
Jhiram Kand Political Conspiracy : अनिता शर्मा ने उठाए सवाल, बोलीं- राजनीतिक षड्यंत्र के पीछे के नाम भी सामने आएं
Raipur Illegal Plotting Action : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, एक एकड़ जमीन पर बन रहे निर्माण ढहाए
ESDS Software Solution Ltd : AI डेटा सेंटर के लिए  ESDS रायपुर में करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
SIR In Rajasthan : मतदाता डेटा अपलोड करते समय BLO की गई जान, परिवार ने लगाए ये आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?