CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चे को जबरन ले जाने के विवाद में अपने बड़े साले की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। (Life imprisonment for murder of brother-in-law)

Contents
  • पत्नी, बहन और बेटी के सामने की हत्या
  • कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा : Life imprisonment for murder of brother-in-law

अभियोजन के अनुसार, ग्राम मुनुंद निवासी दाताराम सारथी की शादी उर्मिला सारथी से हुई थी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं होने के कारण उर्मिला अक्सर अपने मायके ग्राम पत्थलगांव खुर्द में रहती थी। मायके में रहने के दौरान उसने बेटे को जन्म दिया और वहीं अपने बच्चे के साथ रह रही थी।

1 मई 2022 की शाम करीब 4 बजे दाताराम सारथी अपने ससुराल पत्थलगांव खुर्द पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्नी उर्मिला सारथी से एक साल के दूधमुंहे बेटे को जबरन छीन लिया और उसे लेकर जाने लगा। उर्मिला सारथी, उसकी भाभी और भतीजी ने दाताराम को बच्चे को ले जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और बच्चे को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंच गया।

रोकने पर बड़े साले पर किया चाकू से हमला : Life imprisonment for murder of brother-in-law

इसी दौरान दाताराम का बड़ा साला महेश सारथी वहां पहुंचा और उसे बच्चे को ले जाने से मना किया। इस बात से गुस्साए दाताराम ने महेश सारथी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने महेश के पेट, पीठ और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी, बहन और बेटी के सामने की हत्या

घटना के दौरान महेश सारथी की पत्नी, बहन और बेटी मौके पर मौजूद थीं। उनके सामने ही दाताराम ने महेश पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद पत्नी कुसुम सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आरोपी दाताराम सारथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया गया।

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा : Life imprisonment for murder of brother-in-law

मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने आरोपी दाताराम सारथी को हत्या का दोषी ठहराया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

आश्रितों को मिलेगी 1 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति

न्यायालय ने मृतक के आश्रितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के माध्यम से 1 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने की भी अनुशंसा की है।

Ganja Smuggling  : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.961 किलो गांजा जब्त, 7 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का किया निरीक्षण..
Balodabazar Crop Verification : फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे खेत, किसान की मौजूदगी में किया एप्प से वेरिफिकेशन
Chhattisgarh Doctors Missing in Nepal : नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ के दो डॉक्टर लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित
क्रिप्टो स्कैम में फंसे पूर्व फौजी को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?