CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Scholarship : मेधावी बच्चों के लिए सुनहरा मौका, निजी स्कूलों में 12वीं तक मिलेगी मुफ्त पढ़ाई

Student Scholarship : मेधावी बच्चों के लिए सुनहरा मौका, निजी स्कूलों में 12वीं तक मिलेगी मुफ्त पढ़ाई

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने (Student Scholarship) आई है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस योजना के जरिए योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Contents
  • 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन : Student Scholarship
  • 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
  • 12वीं तक मिलेगी निशुल्क शिक्षा
  • कौन कर सकता है आवेदन
  • आय सीमा भी तय
  • केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
  • शिक्षकों से सहयोग की अपील

शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

20 जून तक कर सकते हैं आवेदन : Student Scholarship

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित आवेदन पत्र अपने विद्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद विद्यालय स्तर पर जांच प्रक्रिया पूरी कर आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

योजना के अंतर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

12वीं तक मिलेगी निशुल्क शिक्षा

योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा की सुविधा मिलेगी। स्कूल फीस सहित पढ़ाई से जुड़े सभी आवश्यक खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

कौन कर सकता है आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक (Student Scholarship) है। साथ ही उसके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। विद्यार्थी वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में कम से कम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।

आय सीमा भी तय

आवेदन करने वाले विद्यार्थी के पिता या पालक की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आय प्रमाण पत्र और स्वघोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य रहेगा।

केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है। केवल ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही इसके लिए पात्र होंगे। इसके अलावा विद्यार्थी उसी जिले में आवेदन कर सकेगा जहां का वह मूल निवासी है।

शिक्षकों से सहयोग की अपील

विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के योग्य और मेधावी विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें तथा आवेदन प्रक्रिया में उनका सहयोग (Student Scholarship) करें। अधिकारियों का मानना है कि यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सरगुजा में तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत:खेलने के लिए घर से निकले थे; साइकिल धोने के दौरान पैर फिसला
Sunday on Cycle : साइकिल के साथ फिटनेस की ओर कदम, 7 जून को निकलेगी ‘साइकिल’ रैली
मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले
Korba Cobra Snake Bite : घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा
Youth Suicide : भिलाई में असिस्टेंट कमांडेंट के 20 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या, घर पर अकेला था छात्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?