भारत-इजराइल समझौते के तहत युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर : Job abroad
सीजी भास्कर, 09 जून। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। (Job abroad)
- भारत-इजराइल समझौते के तहत युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर : Job abroad
- कटौतियों के बाद मिलेगा ₹1.99 लाख मासिक वेतन
- दो वर्ष का अनुबंध, अवकाश की भी सुविधा : Job abroad
- आवेदन के लिए ये पात्रताएं जरूरी
- इन प्रमाणपत्र धारकों को मिलेगा मौका
- पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया : Job abroad
- दलालों से सावधान रहने की अपील
कटौतियों के बाद मिलेगा ₹1.99 लाख मासिक वेतन
जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा बीमा, आवास और अन्य निर्धारित कटौतियों के बाद 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह शुद्ध वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियोक्ता की ओर से आवास, भोजन और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
दो वर्ष का अनुबंध, अवकाश की भी सुविधा : Job abroad
यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर होगी। हालांकि, आवश्यकता के अनुसार अनुबंध की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं कर्मचारियों को 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश और 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी मिलेगा। कार्य सप्ताह में छह दिन रहेगा।
आवेदन के लिए ये पात्रताएं जरूरी
भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना और इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना आवश्यक है। आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। निर्धारित मानदंडों के अनुसार उसकी लंबाई 1.5 मीटर से अधिक तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए।
इन प्रमाणपत्र धारकों को मिलेगा मौका
अभ्यर्थी के पास भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट का प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, जो व्यक्ति पहले इजराइल में कार्य कर चुका है, वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा।
पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया : Job abroad
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अंत में इजराइल के नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
दलालों से सावधान रहने की अपील
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग ने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में नहीं आने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर अभ्यर्थी निकटतम शासकीय रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


