CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DSR Paddy Farming : कम लागत, कम पानी और ज्यादा पैदावार… धान खेती में DSR तकनीक बदल रही किसानों की तस्वीर

DSR Paddy Farming : कम लागत, कम पानी और ज्यादा पैदावार… धान खेती में DSR तकनीक बदल रही किसानों की तस्वीर

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share
DSR Paddy Farming
DSR Paddy Farming

सीजी भास्कर, 09 जून :  धान की खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किसानों  (DSR Paddy Farming)  के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। बदलते मौसम, बढ़ती मजदूरी और सिंचाई की चुनौतियों के बीच किसान अब Direct Seeded Rice (DSR) और लाइन बोनी तकनीक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का दावा है कि इन तकनीकों के जरिए खेती की लागत में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी लाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

Contents
  • कम बीज में ज्यादा उत्पादन
  • क्या है DSR तकनीक?
  • लाइन बोनी से आसान हुआ फसल प्रबंधन
  • किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
  • कृषि विशेषज्ञों की सलाह

कम बीज में ज्यादा उत्पादन

पारंपरिक धान खेती में जहां प्रति हेक्टेयर 75 से 80 किलोग्राम बीज की जरूरत पड़ती है, वहीं डीएसआर और लाइन बोनी पद्धति में केवल 30 से 35 किलोग्राम बीज ही पर्याप्त होता है। कतारबद्ध बुवाई के कारण पौधों को पर्याप्त धूप, हवा और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ता है।

क्या है DSR तकनीक?

डीएसआर यानी Direct Seeded Rice तकनीक में नर्सरी तैयार कर रोपाई करने की आवश्यकता नहीं होती। किसान सीधे खेत में बीज की बुवाई करते हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय, श्रम और खर्च काफी हद तक कम हो जाता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार डीएसआर तकनीक से 15 से 30 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है, जो जल संकट वाले क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

लाइन बोनी से आसान हुआ फसल प्रबंधन

लाइन बोनी तकनीक में धान की बुवाई निश्चित दूरी और कतारों में की जाती है। इससे खरपतवार नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन और सिंचाई कार्य आसान हो जाता है। साथ ही खेत में मशीनों का उपयोग भी सुगमता से किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कतारों के बीच 20 से 25 सेंटीमीटर तथा पौधों के बीच 5 से 7 सेंटीमीटर की दूरी रखने से फसल का विकास बेहतर होता है।

किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

बालोद जिले के प्रगतिशील किसान प्रदीप साहू पिछले 10 वर्षों से सीड ड्रिल और लाइन बोनी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस पद्धति से खेती की लागत में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आई है, जबकि उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। उनके अनुसार कम बीज, कम मजदूरी और कम पानी में बेहतर पैदावार मिलने से किसानों की आमदनी बढ़ रही है।

कृषि विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञ किसानों को प्रति हेक्टेयर 40 से 50 किलोग्राम बीज का उपयोग करने तथा वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई करने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि बदलते कृषि परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर धान उत्पादन को अधिक लाभदायक और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला
Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी
Saraswati Cycle Yojana Controversy : सरस्वती साइकिल योजना में हंगामा, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
RTI Application : आरटीआई आवेदन लगाने पर मिली धमकी…कॉल रिकार्डिंग पेनड्राइव में देकर थाने में शिकायत…
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?