CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला

Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share
SuShasan Tihar Controversy
SuShasan Tihar Controversy

सीजी भास्कर, 09 जून। बिलासपुर में सरकार के सुशासन तिहार कार्यक्रम में शनिवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित ज्ञापन लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। (Bilaspur Sushasan Tihar Controversy)

Contents
  • राजस्व मामलों की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण निराश लौटे : Bilaspur Sushasan Tihar Controversy
  • धक्का-मुक्की का आरोप, पुलिस ने किया बाहर

कार्यक्रम के दौरान शिकायतों और स्थानीय मुद्दों को लेकर बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों को परिसर से बाहर कर दिया। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालते समय उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान लक्ष्मीनाथ साहू गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लक्ष्मीनाथ साहू ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, कथित अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा समेत अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ स्थानीय नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि विधायक धरमलाल कौशिक के कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही शिकायतों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उनके उठाए जा रहे मुद्दों को दबाने की कोशिश की गई और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।

राजस्व मामलों की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण निराश लौटे : Bilaspur Sushasan Tihar Controversy

सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में ग्रामीण भूमि, सीमांकन, नामांतरण समेत अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। हालांकि मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी समेत संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई ग्रामीण अपनी शिकायतों का निराकरण नहीं होने से मायूस होकर लौट गए।

धक्का-मुक्की का आरोप, पुलिस ने किया बाहर

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालते समय धक्का-मुक्की की, जिससे लक्ष्मीनाथ साहू गिर पड़े। उन्होंने दोबारा अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को परिसर से बाहर कर दिया।

कार्यक्रम (Bilaspur Sushasan Tihar Controversy) में कांग्रेस के महेश ठाकुर, अजय मनहरे, पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, संजीव पाल, वेद रात्रे, रामू राव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, बंटी सोनी, नागेश ध्रुव और लक्ष्मण ध्रुव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Nakti Village Mla Colony Controversy : विष्णु सरकार के विरोध में फिर उतरे सांसद बृजमोहन, ग्रामीणों का मकान तोड़कर….
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”
कवर्धा फिर सुर्खियों में, लग्जरी कार में 500-500 की गड्डियों वाले थैले, सवा 2 करोड़ से अधिक कैश जब्त, 3 युवक गिरफ्तार
Maoist Arms Dump Recovery : गोगुंडा की पहाड़ियों में बड़ा खुलासा, 5KG IED के साथ माओवादियों का हथियार डंप बरामद
Bemetra Court Bomb Threat : छत्तीसगढ़ में कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, बालोद और बेमेतरा न्यायालय में मचा हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाई गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक
Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक

महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को…

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा
Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रिसॉर्ट के बिजली…

Child Burning Death Case
Child Burning Death Case : बिलासपुर में 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मौत

Child Burning Death Case :बच्ची की मौत के…

Korba Wife Murder Case
Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला

Korba Wife Murder Case : पुलिस ने रमेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?