CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor Girl Blackmailing Case Korba : प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग: नाबालिग को शिकार बनाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

Minor Girl Blackmailing Case Korba : प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग: नाबालिग को शिकार बनाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share
Minor Girl Blackmailing Case Korba
Minor Girl Blackmailing Case Korba

सीजी भास्कर, 10 जून :  छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा से एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपा देने वाला मामला ( Minor Girl Blackmailing Case Korba) सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी बॉयफ्रेंड ने अपनी ही नाबालिग गर्लफ्रेंड को धोखे में रखकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, उसने इस अश्लील वीडियो को अपने दोस्तों को भी दिखाया, जिसके बाद उसके दोस्तों की नीयत भी बिगड़ गई और वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे।

Contents
  • वीडियो वायरल करने की धमकी और गंदे इशारे
  • भाई को बताई आपबीती, थाने पहुंचते ही मंचा हड़कंप
  • पॉक्सो और रेप की धाराओं में ये 10 आरोपी गए जेल

आरोपियों की रोज-रोज की गंदी हरकतों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी का नाम होरी लाल चौहान (30 वर्ष) है, जो नाबालिग लड़की के ही गांव का रहने वाला है। वह और उसके दोस्त मजदूरी का काम करते हैं। वहीं, पीड़िता की उम्र महज 17 साल है, जिसने 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

पिछले 2 सालों से होरी लाल और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसका एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी की घिनौनी सोच यहीं नहीं रुकी; उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो देखते ही उसके दोस्तों की नीयत भी डोल गई।

वीडियो वायरल करने की धमकी और गंदे इशारे

वीडियो हाथ लगते ही होरी लाल के दोस्तों ने नाबालिग लड़की को घेरना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे रास्ते में लड़की को देखकर गंदे-गंदे इशारे करते थे और धमकी देते थे कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी और उनके साथ संबंध नहीं बनाए, तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे। लड़की इस मानसिक प्रताड़ना से बुरी तरह टूट चुकी थी।

भाई को बताई आपबीती, थाने पहुंचते ही मंचा हड़कंप

लड़कों के रोज-रोज के बढ़ते दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने आख़िरकार अपने भाई को रोते हुए पूरी कहानी बयां की। मामले की गंभीरता को भांपते हुए भाई तुरंत पीड़िता को लेकर बालको नगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा था, इसलिए पुलिस प्रशासन में तुरंत हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल केस दर्ज कर टीम रवाना की गई।

पॉक्सो और रेप की धाराओं में ये 10 आरोपी गए जेल

पुलिस ने घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 10 दरिंदों को चौबीस घंटे के भीतर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • होरी लाल चौहान (30 वर्ष – मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड)

  • कन्हैया सिंह (25 वर्ष), उदय चौहान (22 वर्ष), मनीष चौहान (22 वर्ष)

  • बुग्गु चौहान (21 वर्ष), राकेश सिंह (40 वर्ष), दशरथ पटेल (32 वर्ष)

  • चित्रभान पटेल (30 वर्ष), शत्रुहन चौहान (25 वर्ष) और योगेश चौहान (22 वर्ष)

इन सभी के खिलाफ दुष्कर्म (रेप), ब्लैकमेलिंग और कड़े पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पल्सर बाइक नहीं मिली तो पत्नी को पीटकर निकाला, फिर दे दिया तीन तलाक
फेसबुक पर love affair : सीमा पार कर प्रेमी से शादी करने भारत पहुंची बांग्लादेश की युवती
भिलाई की बिरयानी दुकान के पास बिजनेसमैन से क्रेन मालिक, ड्राइवर और बाक्सर ने की मारपीट, रूपये लेन देन को लेकर हुआ विवाद
Raigarh land dispute murder case : बेटे ने की मां की हत्या
Hospital Theft Sakti : सक्ती अस्पताल में चोरी का मामला उजागर, भागने की फिराक में था आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?