CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Illegal Liquor Crackdown : दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब जब्त, तीन जगह दबिश देकर 4 तस्कर गिरफ्तार

Durg Illegal Liquor Crackdown : दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब जब्त, तीन जगह दबिश देकर 4 तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share
Durg Illegal Liquor Crackdown
Durg Illegal Liquor Crackdown

सीजी भास्कर, 10 जून : जिले में अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस (Durg Illegal Liquor Crackdown) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 पौवा देशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 97 हजार 100 रुपये बताई गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Contents
  • मुखबिर की सूचना ने खोली तस्करी की पोल
  • दूसरी कार्रवाई में 45 पौवा शराब बरामद
  • खुर्सीपार में रंगे हाथों पकड़ा गया शराब विक्रेता
  • लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप

मुखबिर की सूचना ने खोली तस्करी की पोल

थाना नंदिनी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल के जरिए गांवों में अवैध शराब पहुंचाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पथरिया क्षेत्र में घेराबंदी की और दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 40 पौवा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सम्पूरण दास (37) और महेश टंडन (35) के रूप में हुई है। दोनों पथरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

दूसरी कार्रवाई में 45 पौवा शराब बरामद

पुलिस ने अगले ही दिन एक और सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोकड़ी क्षेत्र में दबिश दी। यहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब परिवहन करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी शराब और एक बाइक जब्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुमन जांगड़े (45) निवासी कोकड़ी के रूप में हुई है।

खुर्सीपार में रंगे हाथों पकड़ा गया शराब विक्रेता

इधर थाना खुर्सीपार पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंच के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 30 पौवा देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी सुनील प्रसाद शास्त्री मार्केट खुर्सीपार का रहने वाला है।

लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अवैध मुनाफा कमाने के उद्देश्य से शराब का परिवहन और बिक्री कर रहे थे। तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
Naxal Surrender Chhattisgarh : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 1.15 करोड़ के 25 खूंखार नक्सलियों ने डाल दिया हथियार
Babu Khemani Arrest : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के दो गुर्गे गिरफ्तार
गले में सांप डालकर बना रहा था रील, रास्ते में सांप ने काटा… शख्स की दर्दनाक मौत…
Drug Smuggling : स्कूल के बाहर बिक रही थी हेरोइन! पुलिस ने दबोचे 2 तस्कर, चिट्टा और बाइक जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

सीजी भास्कर, 15 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक…

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?