CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम खेती के मामले (Opium Case) में जेल में निरुद्ध भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और एक अन्य आरोपित छोटू राम विश्नोई को न्यायालय से राहत नहीं मिली। दोनों की ओर से पेश किए गए जमानत आवेदन को सुनवाई के बाद न्यायालय ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने जब्त मादक पदार्थ की मात्रा को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं माना।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

बचाव पक्ष ने खुद को बताया निर्दोष

जमानत आवेदन में आरोपितों की ओर से खुद को निर्दोष बताते हुए मामले में झूठा फंसाए जाने का दावा किया गया। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि जिस खेत में अफीम की अवैध खेती (Opium Case) किए जाने की बात सामने आई है, वह आरोपितों के नाम पर नहीं है। न ही उक्त खेत को कृषि कार्य के लिए रेग पर लेने से संबंधित कोई दस्तावेज उनके पास है।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आरोपितों के कब्जे से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। आवेदन में विनायक ताम्रकार को प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्ति बताते हुए कहा गया कि वह दुर्ग जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

Contents
  • बचाव पक्ष ने खुद को बताया निर्दोष
  • पूर्व रंजिश का लगाया आरोप
  • अभियोजन ने जमानत का किया विरोध
  • 62,424.4 किलोग्राम अफीम बरामद होने का दावा
  • 6 मार्च को सामने आया था मामला

पूर्व रंजिश का लगाया आरोप

जमानत आवेदन में ग्राम समोदा के सरपंच के साथ विनायक ताम्रकार और उनके परिवार की कथित पूर्व रंजिश का भी हवाला दिया गया। बचाव पक्ष का आरोप था कि इसी रंजिश के चलते सरपंच ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर षड्यंत्र किया और पुलिस से सांठगांठ कर विनायक ताम्रकार को मामले में फंसा दिया।

यह भी पढ़ें : Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

अभियोजन ने जमानत का किया विरोध

शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सूरज सिंह ने जमानत आवेदन का विरोध किया। उन्होंने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि आरोपितों ने विकास विश्नोई और मनीष ठाकुर समेत अन्य आरोपितों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत अफीम की खेती (Opium Case) की थी। अभियोजन ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही।

यह भी पढ़ें : Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

62,424.4 किलोग्राम अफीम बरामद होने का दावा

विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि प्रकरण में कुल 62,424.4 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। अभियोजन ने जब्त मादक पदार्थ की मात्रा को गंभीर मानते हुए आरोपितों को जमानत नहीं देने की मांग की।

अभियोजन ने यह आशंका भी जताई कि जमानत का लाभ मिलने पर आरोपित मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

6 मार्च को सामने आया था मामला

पुलिस ने 6 मार्च 2026 को ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले (Opium Case) का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब जमानत आवेदन खारिज होने के बाद विनायक ताम्रकार और छोटू राम विश्नोई को जेल में ही रहना होगा। मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें :  Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

भारत माला प्रोजेक्ट : ACB-EOW का छापा, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा
Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस
झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ के दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 गिरफ्तारियां
छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक
Big Breaking : दुर्ग जिले की 175 शासकीय हायर सेकेंडरी व स्वामी आत्मानंद स्कूलों में SMDC अध्यक्षों की हुई घोषणा, भिलाई से अनुभवी शंकरलाल देवांगन, ललिता पिल्ले, विजय सिंह, डाक्टर राधेश्याम वर्मा हुए मनोनीत, देखिए सभी स्कूलों की सूची, किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?