सीजी भास्कर, 13 अगस्त। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में प्रीमियम ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने SSD TRADERS में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2.07 लाख रुपए कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की है। (Durg Fake Cigarette Case)
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में कंपनी के ब्रांड नाम और पैकिंग का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच और छापेमारी की।
यह भी पढ़ें : NakalI Cigarette Racket : नकली सिगरेट-गुटखा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

छापेमारी में 18 हजार नकली सिगरेट जब्त : Durg Fake Cigarette Case
कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में कंपनी के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर तैयार की गई नकली सिगरेट मिली। पुलिस ने कुल 18 हजार सिगरेट जब्त कीं। इनमें 12 हजार सिगरेट के 24 बंडल और 6 हजार सिगरेट के 12 बंडल शामिल हैं। कुछ पैकेट पर 115 रुपए MRP और QR नंबर भी अंकित था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने असली उत्पाद जैसी पैकिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट तैयार कर उन्हें बेचने की तैयारी की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन जगहों पर की जानी थी।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, 5 लाख का माल जब्त
दो आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस
मामले में पुलिस ने विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग को गिरफ्तार किया है। दोनों मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत मामला (Durg Fake Cigarette Case) दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस नकली सिगरेट के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़



