CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Asian Traders Theft Case : चोरीकांड का खुलासा, ₹2.50 लाख का माल बरामद

Korba Asian Traders Theft Case : चोरीकांड का खुलासा, ₹2.50 लाख का माल बरामद

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। कोरबा में कोतवाली पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुआ लगभग 2.50 लाख रुपए का पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मिली। (Korba Asian Traders Theft Case)

यह घटना 9 जून 2026 को हुई थी। पावर हाउस रोड निवासी विमल जाजोदिया ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों ने पीछे से घुसकर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन और ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले (Korba Asian Traders Theft Case) की गंभीरता को देखते हुए नगर निरीक्षक एमबी पटेल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणबन तालाब निवासी मनीष यादव (19 वर्ष) और प्रकाश चौहान (19 वर्ष) को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया लगभग 2.50 लाख रुपए मूल्य का पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत ऐसे अपराधों (Korba Asian Traders Theft Case) पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह
Naxal Surrender Chhattisgarh : 21 खतरनाक नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना से हिला माओवादी तंत्र
Korba Crime : ट्रक के 4 पहिए चोरी करने पहुंचे बदमाश, मुंशी की गर्दन पर रखी तलवार; एक गिरफ्तार
कांग्रेस ने रमेश बैस का नाम सुझाया, दीपक बैज ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
Vishnu Dev Sai Tribute : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?