CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Water Tank Protest : पानी टंकी पर चढ़े दो युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, TI को सस्पेंड करने की मांग

Korba Water Tank Protest : पानी टंकी पर चढ़े दो युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, TI को सस्पेंड करने की मांग

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 युवकों ने TI पर मारपीट और 24 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह हरदीबाजार टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पानी टंकी पर चढ़ गए। वहां टंकी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और TI को सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी। (Korba Water Tank Protest )

Contents
  • अब जानिए क्या है पूरा मामला : Korba Water Tank Protest 
  • जुआ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
  • पत्नी बोली- पुलिस गुंडागर्दी कर रही : Korba Water Tank Protest 
  • TI ने आरोपों को बताया गलत

मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। दोनों युवकों के टंकी पर चढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया।

दरअसल यह मामला जुआ-सट्टा से जुड़ा हुआ है। मामले में TI प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं।

अब जानिए क्या है पूरा मामला : Korba Water Tank Protest 

जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 23 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

मंगलवार (9 जून) को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। आरोप है कि ‘थाने ले जाकर जुआ खेलाते हो’ कहकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से उन्हें पीटा गया। उसके बाद ‘दीपका ले जाकर भागते हुए गिर गए हैं’ इस तरह का झूठा बयान जबरन लिखवाया गया।

जुआ कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

हालांकि, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का आरोप लगाया है।

गुरुवार (11 जून) सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाइश के बाद उतरे।

पत्नी बोली- पुलिस गुंडागर्दी कर रही : Korba Water Tank Protest 

जुआ खिलाने के मामले में गिरफ्तार अनवर अली की पत्नी शफीना बेगम ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उनके पति को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

अगले दिन पुलिस दोबारा घर पहुंची और उनके पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जबकि पुलिसकर्मी ही उन्हें अपने साथ ले गए थे। शफीना का कहना है कि उनके पति 4 दिनों से घर नहीं लौटे हैं और इसके लिए पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है।

TI ने आरोपों को बताया गलत

इस मामले में TI प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक इस एरिया में जुआ फड़ संचालित करते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

Gariaband Obscene Dance Case : ओपेरा मंच से उठा प्रशासनिक विवाद -अश्लील डांस के वीडियो वायरल, SDM और पुलिसकर्मी जांच के घेरे में
ट्रेन में अब लगेज लिमिट, ज्यादा सामान लगेगा भारी जुर्माना
Mathura Crime News : तीन निकाह, एक लिव-इन पार्टनर और फिर हिंदू युवक से शादी, सुहागरात के दो दिन बाद खुला राज
CM Vishnudev Sai met Delhi CM : राज्यों के समन्वय पर हुई चर्चा
Chhattisgarh Transport Safety: देश में हादसों के बाद सतर्क हुआ छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग, अब स्लीपर और एसी बसों की होगी सख्त जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?